Widow Harassed During Stage Dance Performance in Shikohabad स्टेज डांस करने आयी विधवा महिला से छेड़खानी, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsWidow Harassed During Stage Dance Performance in Shikohabad

स्टेज डांस करने आयी विधवा महिला से छेड़खानी

Mainpuri News - मैनपुरी। शहर में रंगशाला पर स्टेज डांस करने के लिए शिकोहाबाद से आयी विधवा महिला के साथ छेड़खानी की गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीWed, 7 May 2025 05:36 PM
share Share
Follow Us on
स्टेज डांस करने आयी विधवा महिला से छेड़खानी

शहर में रंगशाला पर स्टेज डांस करने के लिए शिकोहाबाद से आयी विधवा महिला के साथ छेड़खानी की गई। महिला ने विरोध किया तो उसके साथ आरोपी और उसके भाई ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने जब आरोपियों के घर जाकर शिकायत की तो घर वालों ने भी उसे धमकाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शिकोहाबाद निवासी विधवा महिला ने तहरीर देकर शिकायत की कि 25 अप्रैल को सुलेमान पुत्र मैकू खां निवासी महमूदनगर मैनपुरी के यहां रंगशाला में वह स्टेज डांस करने के लिए आयी थी।

सुलेमान घर नहीं मिले तो वह ईदगाह रोड पर पहुंची तो प्लॉट के पास एक युवक उसे देखकर अश्लील हरकतें करने लगा और शादी करने की बात कहने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी शुरू कर दी। शोरगुल होने पर आसपास के लोग आए और उसे बचाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।