Putin Proposes Direct Talks with Ukraine in Istanbul Amid Ceasefire Pressure पुतिन ने यूक्रेन के साथ बिना किसी पूर्व शर्त के सीधी बातचीत का प्रस्ताव रखा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsPutin Proposes Direct Talks with Ukraine in Istanbul Amid Ceasefire Pressure

पुतिन ने यूक्रेन के साथ बिना किसी पूर्व शर्त के सीधी बातचीत का प्रस्ताव रखा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 15 मई को तुर्किये के इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ बिना किसी पूर्व शर्त के सीधी वार्ता फिर से शुरू करने का प्रस्ताव रखा। यह प्रस्ताव चार यूरोपीय देशों के नेताओं के...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 11 May 2025 01:42 PM
share Share
Follow Us on
पुतिन ने यूक्रेन के साथ बिना किसी पूर्व शर्त के सीधी बातचीत का प्रस्ताव रखा

एजेंसी, मॉस्को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 15 मई को तुर्किये के इस्तांबुल में यूक्रेन के साथ बिना किसी पूर्व शर्त के सीधी वार्ता दोबारा शुरू करने का रविवार को प्रस्ताव रखा। पुतिन ने रविवार सुबह क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास) में पत्रकारों से बातचीत के दौरान 2022 में रूस और यूक्रेन के बीच हुई शांति वार्ता को दोबारा शुरू करने का प्रस्ताव रखा। पुतिन ने यह प्रस्ताव ऐसे समय में रखा है जब चार प्रमुख यूरोपीय देशों के नेता रूस पर 30 दिन के युद्ध-विराम पर सहमत होने का दबाव बना रहे हैं ताकि संघर्ष को समाप्त करने के लिए शांति वार्ता हो सके।

फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी और पोलैंड के नेताओं ने कहा कि युद्धविराम शुरू करने के उनके प्रस्ताव को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने ट्रंप को फोन करके इस संबंध में जानकारी दी थी। पुतिन ने शनिवार को अपने वक्तव्य में इस नए युद्धविराम प्रस्ताव पर सीधे तौर पर कोई टिप्पणी नहीं की, जबकि क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने शनिवार को कहा था कि मॉस्को इस पर विचार करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।