अवैध कब्जे हटाकर सामान जब्त किए
नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन के विभिन्न वार्डों में शुक्रवार को अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान अवैध कब्जा करने वालों के कई सामान को जब्
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 16 May 2025 09:35 PM

नई दिल्ली। नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन ने विभिन्न वार्डों में शुक्रवार को अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान अवैध कब्जा करने वालों के कई सामान जब्त किए गए। निगम अफसरों के मुताबिक, कार्रवाई घोंडा, सीमापुरी, ब्रह्मपुरी और मौजपुर वार्डों में की गई। इस दौरान कई वार्डों की सड़कों के किनारे मौजूद अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। साथ ही अतिक्रमण करने वालों के सामान को जब्त कर शाहदरा स्थित निगम स्टोर में जमा कराया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।