सुप्रीम कोर्ट में मिले तीन नए जज
सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को तीन जज नियुक्त किए गए। कोलेजियम ने तीनों जज की सिफारिश की थी। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने 10 तारीख को उनकी नियुक्ति

नई दिल्ली, एजेंसी। सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को तीन जज नियुक्त किए गए। कोलेजियम ने तीनों जज की सिफारिश की थी। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की। कानून मंत्री ने कहा कि भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद कर्नाटक हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एन. वी. अंजारिया, गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश विजय बिश्नोई और बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस ए. एस. चंदुरकर को भारत के सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर नियुक्त करते हैं। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, तथा न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय के सेवानिवृत्त होने के बाद शीर्ष अदालत में जज के तीन मौजूदा रिक्त पदों के लिए उनके नामों की सिफारिश की गई थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।