Tenant Fights Over Toilet Cleaning in Govindpuri Leads to One Dead One Injured शौचालय की सफाई को लेकर हुए झगड़े में युवक की मौत, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTenant Fights Over Toilet Cleaning in Govindpuri Leads to One Dead One Injured

शौचालय की सफाई को लेकर हुए झगड़े में युवक की मौत

::सनसनीखेज:: गोविंदपुरी इलाके की घटना, एक की हालत गंभीर नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता।

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 7 Dec 2024 08:32 PM
share Share
Follow Us on
शौचालय की सफाई को लेकर हुए झगड़े में युवक की मौत

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। गोविंदपुरी इलाके में शुक्रवार रात को शौचालय की सफाई को लेकर किराएदारों के बीच हुए झगड़े में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपी दंपती सहित उनके तीन बेटों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि 18 वर्षीय सुधीर गोविंदपुरी इलाके में रहता था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा एक बड़ा भाई शामिल है। सुधीर का बड़ा भाई ई-रिक्शा चलाता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक ही इमारत में सुधीर और भीकम सिंह का परिवार रहता है। दोनों परिवारों के लिए इमारत में एक ही शौचालय बना हुआ है। शुक्रवार रात को भीकम सिंह का नाबालिग बेटा शौचालय गया था। उसने फ्लश नहीं किया। इसके बाद सुधीर वहां पहुंचा और शौचालय को गंदा देखकर उसने भीकम सिंह के बेटे को टोक दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। भीकम सिंह के परिवार ने सुधीर, प्रेम और सागर पर हमला कर दिया। आरोपियों ने सुधीर की छाती, चेहरे और सिर पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। इसी तरह उसके भाई पर हमला किया। स्थानीय लोगों ने झगड़ा बढ़ने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पता चला कि सुधीर, उसके भाई प्रेम और उनके दोस्त सागर पर पड़ोसी परिवार ने चाकू और लाठी-डंडों से हमला किया है। तीनों को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने सुधीर को मृत घोषित कर दिया। उसका भाई प्रेम गंभीर हालत में उपचाराधीन है। सागर को छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामले में भीकम सिंह, उसकी पत्नी मीना और उनके तीन बेटों संजय, राहुल और नाबालिग को हिरासत में लिया है।

दो महीने पहले ही आया था आरोपी परिवार

पड़ोस में रहने वाले राज कपूर ने बताया कि आरोपी भीकम सिंह और उसका परिवार यहां पर करीब दो महीने पहले की किराए पर रहने के लिए आया था। प्रेम और सागर का परिवार काफी समय से यहां पर रह रहा है। उन्होंने बताया कि घायल दोनों भाई लोगों से बचाने के लिए मदद मांग रहे थे। आवाज सुन कर वह मकान मालकिन के पास गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।