Barahi Mela Cultural Heritage Celebration in Greater Noida शेखचिल्ली और रुखसाना ने लोगों को खूब हंसाया, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsBarahi Mela Cultural Heritage Celebration in Greater Noida

शेखचिल्ली और रुखसाना ने लोगों को खूब हंसाया

ग्रेटर नोएडा। संवाददाता सूरजपुर में चल रहे प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बाराही मेले

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSat, 12 April 2025 06:15 PM
share Share
Follow Us on
शेखचिल्ली और रुखसाना ने लोगों को खूब हंसाया

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर में चल रहे प्रसिद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन बाराही मेले के दूसरे दिन शेखचिल्ली और रुखसाना एंड पार्टी के कलाकारों ने अपनी हास्य प्रस्तुति से उपस्थित जनसमूह को खूब गुदगुदाया। कलाकारों की चुटीली संवाद अदायगी और हास्य से भरपूर अभिनय ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर शुक्रवार को कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। विधायक ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया और मंच से जनसमूह को संबोधित किया। विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि बाराही मेला हमारी सांस्कृतिक विरासत का एक जीवंत उदाहरण है, जो समाज को एकजुट करता है और परंपराओं को जीवित रखने का कार्य करता है। ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता को बढ़ावा देते हैं और नई पीढ़ी को हमारी संस्कृति से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं। शिव मंदिर सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समिति के

पदाधिकारियों ने विधायक का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। इस मौके पर शिव मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष धर्मपाल भाटी, महामंत्री ओमवीर बैंसला, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल, मीडिया प्रभारी मूलचंद शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिजेंद्र ठेकेदार, विनोद सिकंदराबादी, जगदीश भाटी एडवोकेट, केडी गुर्जर, रवि भाटी, अनिल भाटी, पवन जिंदल उर्फ लाला पन्नी आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।