Greater Noida Meeting 10 Talent Development Centers for Underprivileged Children ग्रेनो में इस साल 10 प्रतिभा विकास केंद्र खोले जाएंगे , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Meeting 10 Talent Development Centers for Underprivileged Children

ग्रेनो में इस साल 10 प्रतिभा विकास केंद्र खोले जाएंगे

वंचित परिवार के बच्चों को संस्कारित किया जाएगा ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता।

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 8 June 2025 09:24 PM
share Share
Follow Us on
ग्रेनो में इस साल 10 प्रतिभा विकास केंद्र खोले जाएंगे

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन की जिले की योजना बैठक रविवार को सेक्टर डेल्टा-तीन में हुई। इस दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस साल ग्रेटर नोएडा में 10 प्रतिभा विकास केंद्र खोले जाएंगे, जिसमें वंचित परिवार के बच्चों को संस्कारित किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री व वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन के संगठन प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि हमारी भौतिक उन्नति तो हुई, लेकिन हमने भौतिक पराभव स्वीकार कर लिया। अपना परिचय खो दिया। भारतीय परंपराओं में वैज्ञानिक तथ्य हैं। पूर्वज वैज्ञानिक थे, लेकिन पिछले 75 वर्षों में समस्त विकार आ गए।

भारतीय जीवनशैली का आधार परिवार ही है। परिवार में आधे घंटे प्राणायाम,भजन आदि करें। वनवासी रक्षा परिवार देश के 17 राज्यों में कार्यरत है। बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि आज युवा शक्ति श्रम से विमुख हो गई है। रोहिंग्याओं, मिशनरी का पोषण हम ही कर रहे हैं। छोटे से लाभ में, छोटे से जागरण के अभाव में। सुविधाभोगी जीवन के शिकार होने से बचना है। धर्मांतरण रोकना हमारा मुख्य उद्देश्य है। हमारा कार्य संस्कार आधारित है। बैठक में जिला संघचालक नौरंग सिंह, प्रो़ विवेक कुमार, वीरेंद्र प्रताप सिंह, शिव नारायण पांडे, राजेश बिहारी, राजेंद्र सोनी, आनंद कुमार, संजय अग्रवाल, सुशील गुप्ता, डॉ़ नीरज कौशिक, डॉ़ दिव्या अग्रवाल, संगीता वर्मा, नीरज जिंदल, यतेंद्र सिंघल, पवन अग्रवाल, अनिल भटनागर, दिलीप गेही आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।