भाषा उत्सव में बच्चों ने हुनर दिखाया
स्कूल में भाषा उत्सव का आयोजन ग्रेटर नोएडा। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयंका स्कूल
Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाThu, 15 May 2025 06:07 PM

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर स्वर्ण नगरी स्थित जीडी गोयंका स्कूल में गुरुवार को भाषा उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली एनसीआर के करीब 22 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में करीब 150 बच्चों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक वितरित किए गए। स्कूल की प्रधानाचार्य डॉ रेणू सहगल ने प्रतियोगिता में सम्मिलित हुए सभी बच्चों का उत्साह वर्धन किया और उज्जवल भविष्य की कामना की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।