NDA Workers Honor Indian Army s Valor with Tricolor Rally in Chapra एनडीए कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा, Chapra Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsChapra NewsNDA Workers Honor Indian Army s Valor with Tricolor Rally in Chapra

एनडीए कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

18- छपरा मे तिरंगा यात्रा निकालते पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह, हेमनारायण सिंह व अन्य भाजपा नेता यकारा लगाया। तिरंगा यात्रा शिशु पार्क से निकला व थाना चौक, कलेक्ट्रेट होते हुए नगर पालिका चौक पहुंच कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, छपराThu, 15 May 2025 09:51 PM
share Share
Follow Us on
एनडीए कार्यकर्ताओं ने शहर में निकाली तिरंगा यात्रा

छपरा, एक संवाददाता। एनडीए कार्यकर्ताओं ने भारतीय सेना के अदम्य साहस- पराक्रम व बलिदान के सम्मान में गुरुवार को तिरंगा यात्रा निकालकर भारत माता का जयकारा लगाया। तिरंगा यात्रा शिशु पार्क से निकला व थाना चौक, कलेक्ट्रेट होते हुए नगर पालिका चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी। इस यात्रा में जदयू, भाजपा, लोजपा रा, हम के जिलाध्यक्ष व काफी संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में शामिल थे। तिरंगा यात्रा में सभी लोगों ने हाथ में तिरंगा और देशभक्ति के गीतों के साथ भारतीय सेना की जय-जयकार लगाया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व एनडीए गठबंधन के जिला अध्यक्षों एवं नेताओं के साथ-साथ शहर के बुद्धिजीवी एवं अवकाश प्राप्त सैनिक कर रहे थे।

भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने कहा है कि भारतीय सेना ने हमेशा ही देश के महान सामान एवं गौरव को बढ़ाने का काम किया है । भारतीय सेना के अदम्य साहस एवं बलिदान के आगे पूरा देश नतमस्तक है। पूर्व विधायक व प्रदेश अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा है कि भारतीय सेना शक्ति एवं साहस का प्रतीक है। जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू ने कहा कि पूरा मुल्क आज भारतीय सेना के साथ हैं। और उनके सम्मान में नतमस्तक है। लोजपा आर जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सेना सबसे सशक्त एवं बहादुर है। पूरे विश्व में हम जिला अध्यक्ष उज्जवल कुमार ने कहा कि आज पूरा देश भारतीय सेना के साथ खड़ा है। पूर्व प्राचार्य अरुण कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय सेवा देश की गौरव है। सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह कहा कि देश की सेना अतुल्य व महान है ।जिला परिषद की पूर्व अधयक्षा छोटी कुमारी ने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से भारत की महिलाओं के मान सम्मान को बढ़ाने का काम किया है ।मेयर लक्ष्मी नारायण गुप्ता ने कहा कि भारतीय सेना की वजह से आज देश सुरक्षित है।पूर्व मेयर राखी गुप्ता ने कहा कि भारतीय सेना के बलिदान के आगे भारत की पूरी महिलाएं नतमस्तक है ।भारतीय सेवा में महिलाओं की सिंदूर की लाज रखी है। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, प्रदेश के नेता हेम नारायण सिंह, महामंत्री विवेक कुमार सिंह, महामंत्री निरंजन शर्मा ,महामंत्री धर्मेंद्र शाह ,जिला उपाध्यक्ष श्रीनिवास सिंह, जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार गुप्ता, अजय माझी, राहुल पासवान अनु सिंह ,सुषमा सोनी ,सुनीता कुमारी , पूर्व मंत्री राजेश सिंह ,राकेश कुमार,ममता मिश्रा ,शत्रुघन भक्त,पूर्व प्रत्याशी डॉ धर्मेंद्र कुमार सिंह, बलवंत सिंह मदन सिंह, शांतनु सिंह, प्रकाश रंजन नीकू, डॉ चरण दास, राजीव कुमार तिवारी 20सूत्री प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ,रिंकू सिंह, वरुण प्रकाश ,नंदन जायसवाल जीतू कुशवाहा ,शांतनु कुमार ,अनूप यादव ,चंदन सोनी, संस्कार कुमार ,महासचिव इं प्रभास कुमार के अलावा जदयू नेता ब्रजेश कुमार, महिला जदयू जिलाध्यक्ष कुसुम देवी, जावेद अब्बास, महेश सिंह, बड़ी संख्या में लोग थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।