पक्षी विहार में पर्यटकों की संख्या के हिसाब से बढ़ेंगे ई-कार्ट
-पर्यटकों की कम संख्या के कारण एक ही ई कार्ट चलाया जा रहा है

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। ओखला पक्षी विहार में इन दोनों एक ई कार्ट की सुविधा पर्यटकों को दी जा रही है। पक्षी विहार प्रशासन के अनुसार पर्यटकों की कम संख्या के कारण एक ही ई कार्ट चलाया जा रहा है। यदि पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी तो ई कार्ट भी ज्यादा चलाए जाएंगे। ओखला पक्षी विहार में छह ई कार्ट थे। इनमें से दो ई कार्ट सूरजपुर वेटलैंड को दे दिए गए थे। वहां पर पर्यटकों को सुविधा देने के लिए ई कार्ट उपलब्ध कराए गए थे। फॉरेस्ट रेंजर अमित गुप्ता ने बताया कि चार ई कार्ट में से अभी एक ही ई कार्ट ओखला पक्षी विहार में चल रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की अधिक संख्या न होने के कारण कम ई कार्ट चलाए जा रहे है। वही तीन ई कार्ट रिजर्व में रखे गए हैं। ई कार्ट में एक तरफ के सफर के लिए 20 रुपये किराया निर्धारित है। वही, ई कार्ट में एक गेट से दूसरे गेट और फिर वापसी का किराया 40 रुपये है। उन्होंने कहा कि इन दिनों पक्षी विहार में प्रवासी पक्षी नहीं है। ऐसे में पर्यटक भी यहां पर नहीं पहुंच रहे। यदि पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी तो अधिक इकाई चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आमतौर पर सर्दियों में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों के पहुंचने पर यहां पर पर्यटकों की संख्या अधिक होती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।