seema haider counsellor asks suggestions from people to name her newly born daughter सीमा-सचिन के घर जन्मी बच्ची का क्या होगा नाम? काउंसलर ने लोगों से मांगे सुझाव, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़seema haider counsellor asks suggestions from people to name her newly born daughter

सीमा-सचिन के घर जन्मी बच्ची का क्या होगा नाम? काउंसलर ने लोगों से मांगे सुझाव

  • सुबह 4 बजे सीमा ने पांचवी संतान को जन्म दिया। बच्चीके नामकरण को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच सीमा हैदर के काउंसलर एपी सिंह ने बच्ची के नामकरण के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, ग्रेटर नोएडाTue, 18 March 2025 12:14 PM
share Share
Follow Us on
सीमा-सचिन के घर जन्मी बच्ची का क्या होगा नाम? काउंसलर ने लोगों से मांगे सुझाव

सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर आज तड़के खुशियों ने दस्तक दी। दोनों को माता-पिता बनने का सौभाग्य मिला है। घर में लक्ष्मी का आगमन हुआ है। कुछ महीने पहले ही सीमा हैदर ने सचिन को बताया था कि वह दोबारा मां बनने वाली हैं, इसका एक छोटा सा वीडियो भी आया था। आज सुबह 4 बजे सीमा ने पांचवी संतान को जन्म दिया। बच्ची के नामकरण को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच सीमा हैदर के काउंसलर एपी सिंह ने बच्ची के नामकरण के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं। उन्होंने कहा कि जिस नाम के सबसे ज्यादा सुझाव आएंगे, उसे ही सेलेक्ट किया जाएगा।

सीमा ने आज सुबह ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। इस खुशी के अवसर पर सीमा के वकील एपी सिंह ने वीडियो जारी कर जच्चा-बच्चा दोनों के स्वस्थ होने की जानकारी दी और लोगों को बधाई भी दी। उन्होंने वीडियो जारी कर बच्ची के नामकरण पर भी बात की। एपी सिंह ने लोगों से अपील की सभी सोशल मीडिया या और किसी माध्यम से बच्ची का नाम सुझाएं। उन्होंने कहा कि बेटी के आधार पर आप लोग नाम सुझाएं, जिस नाम को सबसे ज्यादा सुझाया जाएगा, वही सीमा-सचिन की बच्ची का नाम होगा।

बता दें कि सीमा हैदर पहले से शादीशुदा थी और पाकिस्तान में अपने शौहर के साथ रहती थी। इस बीच उसे भारत में रहने वाले सचिन मीणा से ऑनलाइन गेमिंग के चलते मुलाकात हुई, दोनों के बीच प्रेम बढ़ा और 2023 में सीमा पाकिस्तान की सरजमीं को छोड़कर भारत आ गई। तब से लेकर आज तक वह सचिन के साथ हिंदू रीति रिवाजों के साथ रहती है। वह अपने साथ पहली शादी से हुए 4 बच्चों को भी लेकर आई थी। ग्रेटर नोएडा के पास के गांव में वह रहती है।