सीमा हैदर की होगी पाकिस्तान वापसी या भारत में रहेंगी? नोएडा पुलिस ने बताया कहां फंसा है पेंच?
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जिले से किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को अब तम वापस नहीं भेजा गया। गौतमबुद्ध नगर में महज पांच पाकिस्तानी नागरिक हैं। सभी के पास लंबी अवधि का वीजा है। वहीं,अवैध रूप से भारत में रही रहीं सीमा हैदर के पाकिस्तान वापसी पर असमंजस बरकरार है।

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जिले से किसी भी पाकिस्तानी नागरिक को अब तम वापस नहीं भेजा गया। गौतमबुद्ध नगर में महज पांच पाकिस्तानी नागरिक हैं। सभी के पास लंबी अवधि का वीजा है। वहीं,अवैध रूप से भारत में रही रहीं सीमा हैदर के पाकिस्तान वापसी पर असमंजस बरकरार है। भारत सरकार ने सार्क वीजा पर आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर उनके वतन वापस भेजने का निर्णय लिया।
रविवार को समय-सीमा समाप्त हो गई। सरकार ने पहले ही तय कर दिया था कि तय समयसीमा के बाद अगर कोई पाकिस्तानी नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के यहां पाया गया, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। उत्तर प्रदेश सरकार और डीजीपी ने सभी जिले की पुलिस और प्रशासन से अल्प समय वीजा पर रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने का निर्देश दिया है।
इस बीच सबसे बड़ी चर्चा सीमा हैदर को लेकर भी हो रही है। सीमा हैदर पाकिस्तान से गैरकानूनी तरीके से भारत आई थी और यहां रह रही हैं। उनका भविष्य अभी भी अधर में लटका हुआ है। पुलिस के मुताबिक सीमा हैदर को लेकर कोई नया निर्देश फिलहाल नहीं आया है। न तो उसे फौरन वापस भेजने का आदेश मिला है और न ही रहने की इजाजत का कोई ठोस फैसला हुआ है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीमा का मामला अलग तरीके का है और न्यायालय में विचाराधीन है। जैसा आदेश मिलेगा आगे वैसा ही किया जाएगा।
सीमा की तरफ से कहा गया है कि वह भारत में ही रहना चाहती है,क्योंकि अब उसकी जिंदगी यहां बस चुकी है। हालांकि प्रशासन के उच्चाधिकारियों का कहना है कि कानून के हिसाब से फैसला लिया जाएगा और फिलहाल सीमा का केस विशेष जांच में है। अगर सीमा को वापस भेजने का फैसला होता है, तो उसके लिए विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे, क्योंकि उसका मामला काफी संवेदनशील बन चुका है। वहीं अगर उसे भारत में रहने की इजाजत मिलती है, तो उसे वैधानिक प्रक्रिया से गुजरना होगा और सभी जरूरी दस्तावेज पूरे करने होंगे। सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का कहना है कि सीमा ने हिंदू धर्म अपनाकर सचिन मीणा से विवाह किया है।