6 लाख से अधिक वोटों से जीते कृष्णपाल गुर्जर, 25 प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त
भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर अपनी पिछली जीत का रिकॉर्ड तोड़ते हुए फिर फरीदाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। गुर्जर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना को 6,38,239 वोटों...

भाजपा उम्मीदवार कृष्णपाल गुर्जर अपनी पिछली जीत का रिकॉर्ड तोड़ते हुए फिर फरीदाबाद लोकसभा सीट से सांसद चुने गए हैं। गुर्जर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी अवतार भड़ाना को 6,38,239 वोटों से शिकस्त दी है।
कृष्णपाल गुर्जर को 9,13,222 को वोट मिले, जबकि अवतार भड़ाना को 2,74,983 वोट मिले। कृष्णपाल ने अपने वर्ष 2014 के जीत के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। 2014 के लोकसभा चुनाव में वह 4,66,873 वोटों से विजयी रहे थे। विशेष बात यह है कि इस बार उनके सामने मैदान में खड़े 27 प्रत्याशियों में से 25 की जमानत ही जब्त हो गई। हरियाणा की सभी सीटों पर एक साथ 12 मई को छठे चरण में वोट डाले गए थे।
20 प्रत्याशियों पर भारी पड़ा नोटा : लोकसभा चुनाव में 27 उम्मीदवार जीत के लिए उम्मीद लिए मैदान में उतरे थे, लेकिन इनमें 20 ऐसे प्रत्याशी रहे, जिनसे ज्यादा वोटा ही निकल गया। 4986 लोगों ने वोटा बटन दबाया और 20 प्रत्याशी इससे कम वोट हासिल कर पाए। भाजपा प्रत्याशी, कांग्रेस प्रत्याशी, बसपा प्रत्याशी, इनेलो प्रत्याशी, आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी ही वोटा से ज्यादा वोट हासिल कर पाए थे।
एनसीआर का हिस्सा होने के चलते फरीदाबाद लोकसभा सीट हमेशा हाई प्रोफाइल रही है। फरीदाबाद लोकसभा सीट के अंतर्गत 9 विधानसभा सीट आती हैं जिनमें- फरीदाबाद एनआईटी, बल्लभगढ़, पलवल, हथीन, होडल, पृथला, बड़खल, फरीदाबाद और तिगांव शामिल हैं। फरीदाबाद लोकसभा सीट के तहत फरीदाबाद जिले की 6 विधानसभा और पलवल जिले की 3 विधानसभा शामिल हैं।
कृष्णपाल गुर्जर केंद्र की वर्तमान मोदी सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी अवतार सिंह भड़ाना को करीब 1.85 लाख वोटों से हराया था।
2014 लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद की स्थिति
वर्तमान सांसद : कृष्णपाल गुर्जर (BJP)
प्रतिद्वंद्वी और पार्टी : अवतार सिंह भड़ाना (Congress)
2014 में भाजपा को मिले वोट : 6,52,516
2014 में कांग्रेस को मिले वोट : 4,66,873
2014 चुनाव में जीत का अंतर : 1,85,643
नोटा दबाने वालों की संख्या : 3,334