Bajrangbali ko prasann karne ke liye in mantron ka kare jaap jane inke labh बजरंबली को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का करें जाप, जानें इनके लाभ
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणबजरंबली को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का करें जाप, जानें इनके लाभ

बजरंबली को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रों का करें जाप, जानें इनके लाभ

बजरंगबली की नियमित रूप से पूजा-पाठ करना शुभ फलदायी माना जाता है। उन्हें प्रसन्न करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। इन्हीं में से एक उपाय है मंत्रों का जाप। आज हम आपको बजरंगली के कुछ विशेष मंत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Dheeraj PalWed, 28 May 2025 09:11 AM
1/8

पहला मंत्र

ॐ नमो भगवते हनुमते नमः लाभ।। इस मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से परिवार में क्लेश दूर होता है, मानसिक शांति मिलती है और घर के लोग तनाव मुक्त रहेंगे।

2/8

दूसरा मंत्र

ॐ हं हनुमते नमः लाभ।। बजरंगबली के इस मंत्र का जाप मंगलवार के दिन द्वादशाक्षर हनुमान मंत्र लाल चंदन की माला से 108 बार करें। इस मंत्र के जाप से कोर्ट से जुड़े मामलों में लाभकारी माने जाते हैं।

3/8

तीसरा मंत्र

ॐ हं हनुमते रुद्रात्काय हुं फट॥ हनुमान जी का यह मंत्र शत्रु पर विजय प्राप्त करने की शक्ति प्रदान करता है। इसके अलावा मंत्र के जाप से भय से मुक्ति मिलती है।

4/8

चौथा मंत्र

ऊं नमो भगवते आंजनेयाय महाबलाय स्वाहा॥ गंभीर रोग से निजात पाने के लिए इस मंत्र का जाप कर सकते हैं। इस मंत्र का एक माला जाप करें।

5/8

पांचवां मंत्र

मर्कटेश महोत्साह सर्वशोक विनाशन। शत्रून संहर मां रक्षा श्रियं दापय मे प्रभो॥ यदि आप आर्थिक संकट से छुटकारा पाने चाहते हैं, तो यह मंत्र फलदायी होगा।

6/8

छठवां मंत्र

नारसिंहाय ॐ हां हीं हूं हौं हः सकलभीतप्रेतदमनाय स्वाहाः।। लाल चंदन की माला से 108 बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र के जाप से दुश्मनों से मुक्ति पा सकते हैं।

7/8

7वां मंत्र

सुमिरि पवन सुत पावन नामू। अपने बस करि राखे रामू॥ इस मंत्र के जाप से बजरंगबली तुरंत प्रसन्न होते हैं और जातक की सभी मनोकामना पूर्ण करते हैं।

8/8

नोट

यह खबर विभिन्न माध्यमों, धर्म ग्रंथों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। किसी भी तरह की विशेष जानकारी के लिए धर्म विशेषज्ञ से उचित सलाह लें।