vastu tips to get rid of debt How to get rid of debt as per Vastu karz se mukti ke upay Vastu Tips: कर्ज से मुक्ति के लिए आजमाएं ये 5 वास्तु उपाय, मिलेगी आर्थिक स्थिरता
Hindi Newsफोटोपंचांग-पुराणVastu Tips: कर्ज से मुक्ति के लिए आजमाएं ये 5 वास्तु उपाय, मिलेगी आर्थिक स्थिरता

Vastu Tips: कर्ज से मुक्ति के लिए आजमाएं ये 5 वास्तु उपाय, मिलेगी आर्थिक स्थिरता

Karz se mukti ke upay: वास्तु के अनुसार, जीवन में कुछ नियमों का पालन करने से धन संबंधी परेशानियां दूर होती हैं और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होती है।

Saumya TiwariTue, 6 May 2025 06:07 PM
1/6

कर्ज से मुक्ति के लिए वास्तु उपाय

हर व्यक्ति का सपना होता है कि वह सुख-सुविधाओं भरी जिंदगी बिताए। घर चलाने, घर बनाने, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य का खर्च पूरा करने के लिए पैसों की जरूरत होती है। लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए ईमानदारी से काम करते हैं लेकिन कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि आय कम व खर्च बढ़ जाता है। ऐसे में व्यक्ति ना चाहते हुए भी धीरे-धीरे कर्ज तले दबने लगता है। पैसों की तंगी के कारण व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक तनाव भी होने लगता है। वास्तु में कर्ज से मुक्ति व आर्थिक स्थिरता पाने के कुछ उपाय बताए गए हैं। जानें इन उपायों के बारे में-

2/6

घर की दीवारों का रंग

वास्तु के अनुसार, घर की दीवारों पर कभी भी काले रंग का पेंट नहीं करवाना चाहिए। इसके अलावा दीवारों पर कई रंग का मिश्रण भी कर्ज का कारण बन सकता है। इसके बजाए घर में हल्के व शांति प्रदान करने वाले रंगों का प्रयोग करना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

3/6

इस दिशा में न बनवाएं सीढ़ियां

वास्तु के अनुसार, कर्ज से मुक्ति पाने के लिए घर की पश्चिम दिशा में सीढ़ियों का निर्माण नहीं करना चाहिए। पश्चिम दिशा में सीढ़ी होने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। व्यक्ति को कर्ज व धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

4/6

इस दिन चुकाएं कर्ज

अगर आप कर्ज चुकाना चाहते हैं को सबसे पहले किश्त मंगलवार को देने की कोशिश करें। वास्तु के अनुसार, मंगलवार का दिन मंगल ग्रह से संबंधित होता है जो कर्ज चुकाने में मदद करता है।

5/6

इस दिशा में रखें गैस चूल्हा

वास्तु के अनुसार, किचन में गैस सिलेंडर और चूल्हा को हमेशा पूर्व दिशा में रखना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि व खुशहाली आती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

6/6

तुलसी को नियमित जल चढ़ाएं

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि तुलसी के पौधे की नियमित पूजा करने व जल चढ़ाने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं और घर में बरकत आती है।