Serious Accidents in Holagarh Two Injured in E-Rickshaw and Bike Collisions अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोग नाजुक, Gangapar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGangapar NewsSerious Accidents in Holagarh Two Injured in E-Rickshaw and Bike Collisions

अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोग नाजुक

Gangapar News - होलागढ़ थाना क्षेत्र में दो गंभीर सड़क हादसे हुए। पहले में शिवांश त्रिपाठी को ई-रिक्शा ने टक्कर मारी, जिससे उसकी हालत नाज़ुक है। दूसरे में 11 वर्षीय लवकुश को बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मारी। दोनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, गंगापारTue, 6 May 2025 09:12 PM
share Share
Follow Us on
अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोग नाजुक

तिलई बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। होलागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर गोड़वा निवासी शिवम त्रिपाठी का कहना है कि उसका छोटा भाई शिवांश त्रिपाठी जरूरी काम से मऊआइमा जा रहा था। सकरामऊ स्थित एक ढाबे के पास विपरीत दिशा से आ रहे ई रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे शिवांश त्रिपाठी की हालत नाज़ुक बनी हुई है। पुलिस ने ई रिक्शा चालक गौतम निवासी सकरामऊ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर ग्राम दामोदरपुर निवासी भाई लाल बिंद का आरोप है कि उसका नाती लवकुश 11 वर्ष खेल रहा था। जिसे बाइक सवार ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

जिससे लवकुश की हालत नाज़ुक बनी हुई है। उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भाई लाल बिंद ने मऊआइमा थाने में पिंटू सोनी निवासी घना का पूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।