एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने अपने सफल करियर के साथ-साथ अपने परिवार को भी पूरी तरह से संभाला। अनुष्का ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। करियर पीक पर अनुष्का ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली संग शादी की। अनुष्का के बारे में तो सब जानते हैं, लेकिन उनके परिवार के बारे में कम लोगों को पता है। तो चलिए जानते हैं अनुष्का के मायके और ससुराल में कौन-कौन है?
माता-पिता अनुष्का शर्मा के पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर हैं और मां आशिमा शर्मा एक गृहिणी है।
भाई अनुष्का शर्मा के बड़े भाई कर्णेश शर्मा हैं। कर्णेश फेमस फिल्म प्रोड्यूसर हैं। वह पहले मर्चेंट नेवी में काम कर चुके हैं। कर्णेश ने 'बुलबुल', 'कला', 'फिल्लौरी', और 'परी' जैसी फिल्में बनाई। यही नहीं कर्णेश ने 'चकदा एक्सप्रेस' का भी प्रोडक्शन किया है।
अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर विराट कोहली से शादी की है। दोनों एक साथ बेहद खुश हैं। अनुष्का और विराट के दो बच्चे हैं, बेटी वामिका और बेटा अकाय।
अनुष्का के सास-ससुर यानी विराट के पिता का नाम प्रेम कोहली है। उनका निधन हो चुका है। विराट की मां का नाम सरोज कोहली है।
अनुष्का के जेठ यानी विराट के बड़े भाई का नाम विकास कोहली है और वो एक बिजनेसमैन हैं। वहीं,उनकी जेठनी का नाम चेतना कोहली है। चेतना बेहद खूबसूरत हैं। इनका एक बेटा है, जिसका नाम आरव है।
अनुष्का की ननद का नाम भावना कोहली ढींगरा है। भावना की शादी संजय ढींगरा से हुई है, जो पेशे से बिजनेसमैन हैं। भावना सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इनके दो बच्चे हैं आयुष और महक।