आतंकवाद के विरोध में सहसों में निकला कैंडल यात्रा
Gangapar News - सहसों। हर तरफ आतंकवादियों द्वारा किए गए जघन्य अपराध के लिए कटु निंदा करते हुए

हर तरफ आतंकवादियों द्वारा किए गए जघन्य अपराध के लिए कटु निंदा करते हुए दिवंगत पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी जा रही हैं। डॉ भीमराव अंबेडकर नवयुवक संघ की तरफ से पहलगाम में मारे गए शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दिया गया। संघ द्वारा गोतांवा से शुरू करके सहसों गोल चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडल मार्च के दौरान डॉक्टर सुभाष चंद्र मिश्रा बच्चा, प्रधान राजकुमार प्रजापति, समाजसेवी अभिमन्यु, पूर्व प्रधान अर्जुन सोनकर, सुनील सोनकर, कोटेदार मुन्नीलाल, ईश्वर चंद्र, दीपक, मिथिलेश कुमार, पंकज यादव आदि लोग भारी संख्या में कैंडल यात्रा में शामिल रहे। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल, सहसों बाजार के बैनर तले व्यापारियों ने कैंडल मार्च निकालकर मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष शाश्वत अशोक तिवारी, अनिरुद्ध पटेल, ग्राम प्रधान विष्णु केसरवानी, सचिव संजय सिंह, कमलेश केशरवानी, अमन केसरवानी, दीपक केसरवानी, मनी विश्वकर्मा, कुश सोनी, किशन केसरवानी, आशीष केसरवानी, उमेश यादव, सिद्धार्थ तिवारी, सत्यम केसरवानी, आनंद सिंह, सिद्धांत केसरवानी, जमुना प्रसाद केसरवानी, शिवम केसरवानी, अभिषेक केशरवानी, सचिन केसरवानी आदि लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।