भगवान बुद्ध की प्रतिमा खंडित, लगाई नई प्रतिमा
Etah News - गांव सिरसा बदन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। सूचना मिलते ही गांव के लोग एकत्रित हुए और आक्रोश प्रकट किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर नई प्रतिमा स्थापित कराई। ग्रामीणों ने...

असामाजिक तत्वों ने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को खंडित कर दिया। सुबह जब गांव के लोगों को जानकारी हुई तो आक्रोश फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गांव के लोगों की मदद से खंडित प्रतिमा को हटाकर नई प्रतिमा लगाई गई है। स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। थाना मारहरा क्षेत्र के गांव सिरसा बदन में स्थित आंबेडकर पार्क में भगवान बुद्ध और डा. भीमराव अंडेकर की प्रतिमा लगी है। शुक्रवार सुबह जब लोग पार्क में गए तो प्रतिमा खंडित देखी। भगवान का बुद्ध हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया था। यह खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई। दर्जनों की संख्या में लोग पार्क में एकत्रित हो गए। यह लोग आक्रोश प्रकट करते हुए नारेबाजी करने लगे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो सीओ सदर संजय कुमार, एसडीएम सदर और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को शांत करते हुए नई प्रतिमा स्थापित कराई। सीओ सदर ने अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गांव के लोगों ने बताया कि वर्ष 2018 में गांव के अंबेडकर पार्क में भीमराव आंबेडकर के साथ भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि गुरुवार रात गांव में बारात आई हुई थी। इसी दौरान किसी ने इस घटना को अंजाम दिया है। सीओ संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। नई प्रतिमा लगाई गई है। गांव में पूरी तरह से शांति है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।