Best movies based on biggest betrayals shocking twists will blow your mind फिल्में जिन्होंने बदल दी धोखे की परिभाषा, दस ऐसी कहानियां जिनके ट्विस्ट घुमा देंगे आपका दिमाग
Hindi Newsफोटोमनोरंजनफिल्में जिन्होंने बदल दी धोखे की परिभाषा, दस ऐसी कहानियां जिनके ट्विस्ट घुमा देंगे आपका दिमाग

फिल्में जिन्होंने बदल दी धोखे की परिभाषा, दस ऐसी कहानियां जिनके ट्विस्ट घुमा देंगे आपका दिमाग

बॉलीवुड हो या फिर हॉलीवुड, धोखा या दगाबाजी एक ऐसा विषय है जिस पर कई फिल्में बन चुकी हैं, लेकिन क्या आपने ये 10 फिल्में देखी हैं जिनके ट्विस्ट आपको सिर पकड़ने पर मजबूर कर देंगे।

Puneet ParasharWed, 14 May 2025 10:22 AM
1/11

धोखे पर बनीं कमाल की फिल्में

धोखा रिश्ते में हो, सौदे में हो या फिर काम में; धोखा हमेशा ही दिल तोड़ देने वाला और गुस्सा दिलाने वाला होता है। कुछ धोखे इंसान वक्त रहते पकड़ लेता है लेकिन कुछ इतने शातिर होते हैं कि उन्हें पकड़ना मुश्किल होता है। तो चलिए जानते हैं धोखे, दगाबाजी पर बनीं कुछ कमाल की फिल्में जिनके ट्विस्ट और टर्न्स आपका दिमाग घुमा देंगे।

2/11

द प्रेस्टीज

कहानी है दो कमाल के जादूगरों की जिनकी दुश्मनी काफी पुरानी है। दोनों एक दूसरे से आगे निकलने के लिए ना सिर्फ एक दूसरे को पर्सनल बल्कि प्रोफेशनल फ्रंट पर भी धोखा देते हैं। कहानी में थ्रिलर, ड्रामा और बेशुमार ट्विस्ट हैं।

3/11

गॉन गर्ल

साल 2014 में आई यह कमाल की फिल्म अगर आपने अभी तक नहीं देखी है तो जरूर देखिए। एक पत्नी अपने पति को फंसाने के लिए कैसे अपना झूठी गुमशुदगी का स्वांग रचती है। लेकिन वह ऐसा क्यों कर रही है?

4/11

द यूजुअल सस्पेक्ट

फिल्म जिसकी कहानी आपका दिमाग हिला देगी। इस फिल्म का क्लाइमैक्स कुछ सबसे कमाल के क्लाइमैक्स में गिना जाता है। कहानी है कुछ ऐसे शातिल क्रिमिनलों की जो एक दूसरे को लगातार धोखा दे रहे हैं, कवायद है असली दोषी को पकड़ने की।

5/11

ओल्ड बॉय

धोखेबाजी और मक्कारी की हद पार करती इस फिल्म की कहानी एक ऐसे शख्स की दास्तां सुनाती है जिसे 15 साल की सजा दी गई है वो भी बिना कोई वजह बताए। इसके पीछे की वजह आपको सोचने पर मजबूर कर देगी।

6/11

शटर आयलैंड

साल 2010 में आई इस फिल्म की कहानी है एक अमेरिकी मार्शल की जो एक मेंटल असायलम से गायब होने के केस की जांच कर रहा है। जब सच सामने आएगा तो पूरी कहानी ही बदल जाएगी।

7/11

प्राइमल फियर

एक वकील किसी भी सूरत में एक लड़के को बचाना चाहता है। संगीन जुर्म में फंसे इस लड़के को बचाने के पीछे वजह क्या है? जानकर आपका दिमाग चकरा जाएगा।

8/11

इत्तेफाक

साल 2017 में आई इस हिंदी फिल्म में कई ट्विस्ट हैं। एक हत्या के मामले में दो संदिग्धों को पकड़ा गया है। दोनों अपनी-अपनी कहानी सुना रहे हैं और दोनों ही दावा कर रहे हैं कि उन्होंने कुछ नहीं किया है। सच क्या है?

9/11

ऐतराज

एक शख्स को उसकी एक्स लवर यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप में फंसा देती है। कहानी में पर्सनल और प्रोफेशल लेवल का बदला शामिल है। दगाबाजी की यह कहानी काफी दिलचस्प है।

10/11

सीक्रेट विंडो

एक लेखक पर कहानी चुराने का झूठा आरोप लगा है। वह खुद को सही साबित करने की पूरी कोशिश करेगा, लेकिन इस आरोप की वजह सुनकर वो भी शॉक्ड रह जाएगा।

11/11

द डिसीवर

एक हत्यारा बड़ी चालाकी से जांचकर्ताओं को धोखा देने की कोशिश करता है। कहानी में आपके लिए यह समझना मुश्किल हो जाएगा कि असली कातिल आखिर कौन है।