मुन्ना भाई मब्ब, लगान, गोलमाल जैसी यादगार फिल्म बनाने वाले इन डायरेक्टर्स की पत्नियां भी नहीं है पीछे। ये काम करती थीं इन पॉपुलर डायरेक्टर्स की पत्नियां। जानिए यहां-
आमिर खान की लगान और ऋतिक रोशन की जोधा अकबर जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने सुनीता से शादी की थी। सुनीता एशे से एक मॉडल, एयर होस्टेस थीं। फिल्ममेकर से शादी के बाद वो फिल्में प्रोड्यूस करती हैं।
अजय देवगन के साथ गोलमाल, सिंघम जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने माया मोरे से शादी की थी। ये शादी 2005 में परिवार की मौजूदगी में पूरी हुई थी। माया पेशे से एक बैंकर हैं। दोनों की इस शादी से इनका बेटा ईशान है।
मुन्ना भाई MBBS जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर राजकुमार ने मंजीत लाम्बा से शादी की थी। मंजीत पेशे से एक एयर इंडिया की पायलट थीं। दोनों की अरेंज मैरिज थी।
अनुराग गुवाहाटी में जब अपनी एक डॉक्यूमेंट्री पर काम कर रहे थे उस दौरान उनकी मुलाकात तानी से हुई। दोनों में प्यार हुआ और शादी हो गई। शादी के दौरान ही डायरेक्टर ने इमरान हाशमी को लेकर मर्डर फिल्म डायरेक्ट की थी। अब दोनों की दो बेटियां हैं।
हेरा फेरी, हंगामा जैसी फिल्में बना चुके डायरेक्टर प्रियदर्शन ने 1990 में मलयालम फिल्म की एक्ट्रेस से शादी की थी। हालांकि अब ये जोड़ी अलग हो चुकी है।
दिल से, गुरु जैसी हिंदी फिल्म डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर मणि रत्नम ने साउथ स्टार सुहासिनी से शादी की थी। सुहासिनी अपने काम के लिए नेशनल अवार्ड भी जीत चुकी हैं। एक्ट्रेस ने तेलुगू, तमिल, कन्नड़ फिल्मों में काम किया।
लव सेक्स और धोखा जैसी फिल्म बनाने वाले डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी ने ऋचा पूरनेश से शादी की थी। ऋचा एक एफएमसीजी कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव हैं।
सलमान खान की बजरंगी भाईजान, कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर कबीर खान ने टीवी होस्ट और एक्ट्रेस मिनी माथुर से शादी की थी। दोनों अक्सर साथ में नजर आते हैं।
12थ फेल जैसी फिल्म बनानेवाले डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा ने फिल्म जर्नलिस्ट अनुपमा चोपड़ा से शादी की थी। अनुपमा अपनी खुद की एक कंपनी भी चलाती हैं।
शाहरुख खान की फिल्म पठान, ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर बनाने वाले डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने कॉस्टयूम डिज़ाइनर ममता से शादी की थी। शादी के बाद ममता भी फिल्में प्रोड्यूस करती हैं। दोनों का एक बेटा भी है।