लोंग टर्म वीजे पर बागपत में रह रही पाक महिला, शासन को भेजी रिपोर्ट
Bagpat News - बागपत में 73 वर्षीय नूरजहां पाकिस्तान की नागरिक हैं, जो 1962 में अपनी मां के साथ भारत आई थीं। उनकी मां की 1985 में मृत्यु हो गई, जिसके बाद उनकी शादी बागपत में हुई। नूरजहां ने कई बार भारतीय नागरिकता के...

बागपत शहर में एक पाक महिला लोंग टर्म वीजे पर रह रही है। वह नौ साल की उम्र में अपनी मां के साथ मेरठ के सिवालखास आई थी। 1985 में उसकी मां की मौत हो गई। मां की मौत के बाद उसकी शादी बागपत में कर दी गई। शादी के बाद से ही महिला बागपत के मोहल्ला कुरेशियान में रह रही है। अब उसकी उम्र 73 साल हो चुकी है। सिवालखास के एक परिवार की रिश्तेदार पाकिस्तान में है। जिसके चलते परिवार के लोगों का पाकिस्तान आना-जाना लगा रहता था। 1962 भारत आई थी और सिवालखास पहुंची थी। उसके साथ उसकी नौ वर्षीय पुत्री नूरजहां भी थी। बताया जाता है कि 1985 में आशिया की मौत हो गई। जिसके बाद आसिया के पति इमामूद्धीन ने नूरजहां की शादी बागपत के मोहल्ला कुरेशियान निवासी जमील के साथ कर दी थी। जमील से शादी होने के बाद से ही नूरजहां लोंग टर्म वीजे पर बागपत में रह रही है। शादी के बाद नूरजहां ने एक पुत्र ओर तीन पुत्रियों को जन्म दिया। कुछ दिनों बाद ही उसके पति जमील की मौत हो गई। वहीं, पति की मौत के बाद इकलौते पुत्र की भी मौत हो गई। अब 73 वर्षीय वृद्धा नूरजहां अपनी पुत्रियों के साथ बागपत में रह रही है। पुलिस प्रशासन ने वृद्ध महिला नूरजहां के लोंग टर्म वीजा और अन्य सभी प्रकार की जानकारियां शासन को भेज दी है। अधिकारियों का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेशों पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
------
अर्जी के बाद भी नहीं मिली भारत की नागरिकता
बताया जा रहा है कि मां की मौत के बाद नूरजहां ने भारत की नागरिकता के लिए कई बार अर्जी लगाई, जिससे उसे भारत में रहने पर कोई परेशान न हो सके, लेकिन आज तक उसकी अर्जी स्वीकृत नहीं हुई है। हर बार उसके वीजे की अवधि को आगे बढ़ा दिया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।