Cannes 2025 Aishwarya Rai Bachchan To Janhvi Kapoor Nitanshi Goel These Bollywood Stars To Walk The Red Carpet कान्स 2025 में चलेगा बॉलीवुड सेलेब्स का जादू, ऐश्वर्या से जाह्नवी तक, ये स्टार्स करेंगे रेड कार्पेट पर वॉक
Hindi Newsफोटोमनोरंजनकान्स 2025 में चलेगा बॉलीवुड सेलेब्स का जादू, ऐश्वर्या से जाह्नवी तक, ये स्टार्स करेंगे रेड कार्पेट पर वॉक

कान्स 2025 में चलेगा बॉलीवुड सेलेब्स का जादू, ऐश्वर्या से जाह्नवी तक, ये स्टार्स करेंगे रेड कार्पेट पर वॉक

इस साल कान्स 2025 के रेड कार्पेट पर कई बॉलीवुड सेलेब्स वॉक करते नजर आने वाले हैं जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस, फिल्ममेकर तक शामिल हैं।

Sushmeeta SemwalWed, 14 May 2025 09:45 AM
1/9

बॉलीवुड सेलेब्स

कान्स फिल्म फेस्टिवल हॉलीवुड इंडस्ट्री का बड़ा इवेंट है। इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में कई इंडियन सेलेब्स शामिल होने वाले हैं तो चलिए बताते हैं कौन हैं वो सेलेब्स जो कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक करते दिखेंगे।

2/9

ऐश्वर्या राय बच्चन

ऐश्वर्या राय बच्चन हर साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखाती हैं। ऐश्वर्या एक ब्रांड की एम्बैसडर हैं और इस साल भी वह आएंगी।

3/9

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट को लेकर कहा जा रहा था कि इस साल कान्स डेब्यू करेंगी। लेकिन खबर यह भी आ रही है कि भारत पाकिस्तान तनाव के बीच उनका जाना पोस्टपोन बताया जा रहा है।

4/9

जाह्नवी और ईशान

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की फिल्म होमबाउंड का कान्स में प्रीमियर है। दोनों स्टार्स भी कान्स में दिखेंगे।

5/9

नितांशी गोयल

लापता लेडीज फेम नितांशी गोयल भी कान्स में डेब्यू कर रही हैं। नितांशी भारत की सबसे यंग एक्ट्रेस हैं जो कान्स के रेड कार्पेट पर वॉक करने वाली हैं।

6/9

करण जौहर

करण जौहर को लेकर भी खबर आ रही है कि वह कान्स 2025 के रेड कार्पेट पर वॉक करेंगे।

7/9

शर्मिला टैगौर

शर्मिला टैगौर कई साल बाद कान्स में नजर आने वाली हैं। वह साल 2009 में पहले मेन ज्यूरी थीं।

8/9

शालिनी पासी

द फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स फेम शालिनी पासी भी रेड कार्पेट पर वॉक करने वाली हैं।

9/9

पायल कपाड़िया

फिल्ममेकर पायल कपाड़िया मेन कॉम्पटीशन में बतौर ज्यूरी सेलेक्ट हुई हैं।