बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत आज टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं। अपने करियर में सुपरहिट फिल्में दी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं नेशनल अवॉर्ड विनर कंगना की कई फिल्में ऐसी रहीं, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रहीं।
कंगना की तेजस साल 2023 में रिलीज हुई थी। इस मूवी से एक्ट्रेस को बड़ी उम्मीदें थीं। ये फिल्म भी डिजास्टर साबित हुई थी।
साल 2006 में रिलीज हुई कंगना रनौत वो लम्हें बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इस मूवी में शाइनी अहूजा लीड रोल में थे।
कंगना की सिमरन साल 2017 में रिलीज हुई थी, जो फ्लॉप हो गई थी।
साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म वादा रहा में कंगना के साथ बॉबी देओल नजर आए थे। इनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी।
कंगना रनौत की गेम 2011 में रिलीज हुई थी। इसमें अभिषेक बच्चन कंगना के साथ नजर आए थे। ये फिल्म भी डिजास्टर साबित हुई थी।
कंगना रनौत की नॉक आउट में उनके साथ संजय दत्त और इरफान खान लीड रोल में थे। ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी।
कंगना की थलाइवी साल 2021 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म भी बुरी तरह से पिट गई थी। ये फिल्म जयललिता के जीवन पर बनी थी।
कंगना की धाकड़ फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म भी डिजास्टर साबित हुई थी।
शाका लाका बूम बूम, नो प्रॉब्लम, गेम, रास्कल्स, मिले न मिले हम, तेज, रज्जो, रिवॉल्वर रानी, उंगली, आई लव एनवाई, कट्टी बट्टी, रंगून, सिमरन, जजमेंटल है क्या, पंगा, थलाइवी कंगना की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल है।