list of 8 Indian celebrities with an Armed Forces background Anushka Sharma Priyanka Sharma मिलिट्री बैकग्राउंड से आते हैं ये 8 भारतीय सितारे, जानिए उनके बारे में
Hindi Newsफोटोमनोरंजनमिलिट्री बैकग्राउंड से आते हैं ये 8 भारतीय सितारे, जानिए उनके बारे में

मिलिट्री बैकग्राउंड से आते हैं ये 8 भारतीय सितारे, जानिए उनके बारे में

बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में ऐसे कई सितारे हैं जिनका बचपन आम नहीं, बल्कि बेहद अनुशासित और देशभक्ति से भरे माहौल में बीता। ये वो चेहरे हैं जिनकी परवरिश आर्मी, नेवी या एयरफोर्स कैंटोनमेंट्स में हुई है।

Vartika TolaniFri, 9 May 2025 02:30 PM
1/9

एक्टर

आइए जानते हैं उन बॉलीवुड सितारों के बारे में जो फौजी घरानों से ताल्लुक रखते हैं, जिनके जीवन में अनुशासन, देशसेवा और नेतृत्व की भावना बचपन से ही रची-बसी है।

2/9

अनुष्का शर्मा

विकिपीडिया के मुताबिक, अनुष्का शर्मा के पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा भारतीय सेना में थे। यही कारण है कि उनकी परवरिश आर्मी कैंटोनमेंट वाले माहौल में हुई है, जहां अनुशासन से जीना सिखाया जाता है।

3/9

प्रियंका चोपड़ा

वोग के मुताबिक, प्रियंका के माता-पिता — दोनों ही आर्मी डॉक्टर थे। उनके पापा डॉ. अशोक चोपड़ा इंडियन आर्मी के सर्जन थे।

4/9

सुष्मिता सेन

सुष्मिता के पापा विंग कमांडर शुबीर सेन वायुसेना में थे।

5/9

निमरत कौर

निमरत के पिता मेजर भूपेन्दर सिंह थे, जो कश्मीर में आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया था।

6/9

गुल पनाग

गुल पनाग के पिताजी लेफ्टिनेंट जनरल एच.एस. पनाग भारतीय सेना में ऊंचे पद पर रहे हैं।

7/9

रणविजय सिंहा

एमटीवी रोडीज से फेमस हुए रणविजय के पिता लेफ्टिनेंट जनरल इकबाल सिंहा भारतीय सेना में रहे हैं। रणविजय खुद एक समय आर्मी में भर्ती होना चाहते थे, लेकिन किस्मत उन्हें टीवी की दुनिया में ले आई।

8/9

नेहा धूपिया

नेहा के पिता कमांडर प्रदीप सिंह धूपिया इंडियन नेवी में अधिकारी थे।

9/9

चित्रांगदा सिंह

चित्रांगदा के पिताजी कर्नल निरंजन सिंह आर्मी में थे और हैदराबाद के ईएमई में गोल्फ कोच भी रहे।