Decline in Indian Tourists to Nepal Amid Political Unrest and Tensions with Pakistan पाक से तनाव के बीच नेपाल सीमा पर कम हुए पर्यटक, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsDecline in Indian Tourists to Nepal Amid Political Unrest and Tensions with Pakistan

पाक से तनाव के बीच नेपाल सीमा पर कम हुए पर्यटक

Maharajganj News - नेपाल में राजतंत्र को लेकर चल रहे आंदोलन के कारण भारतीय पर्यटकों की संख्या में कमी आई है। पाक से तनाव के कारण भी पर्यटकों में गिरावट देखी जा रही है। धार्मिक पर्यटकों का ग्रुप यात्रा कैंसिल कर रहा है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजFri, 9 May 2025 02:35 PM
share Share
Follow Us on
पाक से तनाव के बीच नेपाल सीमा पर कम हुए पर्यटक

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल में राजतंत्र को लेकर चल रहे आंदोलन के कारण नेपाल में भारतीय पर्यटकों की कमी देखी जा रही थी। वहीं पहलगाम में आतंकी घटना के बाद पाक से तनाव के बीच सीमा से होकर आने-जाने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। रोजगार के लिए नेपाल से लोग भारत तो आ रहे हैं, लेकिन वादियों में नेपाल जाकर घूमने वालों की संख्या में कमी आई है। इससे नेपाल पयर्टन उद्योग के लोगों में निराशा है। गर्मी का महीना नेपाल पर्यटन उद्योग का सबसे पिक समय होता है। भारतीय पर्यटक बहुत संख्या में लुंबिनी, काठमांडू, मुक्तिनाथ, पोखरा, जनकपुर, चितवन सहित अनेक पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों सहित हिमालय एरिया में घूमने जाते हैं।

लेकिन पाक से बढ़े तनाव के कारण भारतीय पर्यटकोंकी संख्या में कमी आई है। बेलहिया टूर एंड ट्रेवैल के संचालक श्रीचंद गुप्ता कहते हैं कि धार्मिक पर्यटकों का ग्रुप बड़ी संख्या में आता था। ये लोग भारत सहित नेपाल के धार्मिक यात्रा पर आते थे। लेकिन बिगडे माहौल के कारण बहुत लोगों ने यात्रा कैंसिल करा दी है। लोगों को फंसने का डर कहीं न कहीं सता रहा है। पोखरा होटल व्यवसायी दुर्गा पांडेय का कहना है है कि सीमा को लेकर अफवाहों से भी पर्यटक कम हुए हैं। गर्मी में जहां पोखरा और आस पास के होटल खाली नहीं होते थे, वहीं आज पर्यटकों की संख्या में बहुत कमी देखी जा रही है। विदेशी यात्रियों की संख्या में कमी सोनौली स्थित 960 थाई बौद्ध बिहार के मैनेजर राजेश शुक्ला ने बताया कि बौद्ध सर्किट का मुख्य मार्ग होने के कारण बहुत संख्या में थाई, म्यांमार, कम्बोडिया, श्रीलंका से पर्यटक सोनौली के रास्ते लुंबिनी जाते हैं। वैसे भी अप्रैल से सीजन शुरू हो जाता है। लेकिन इस बार इन देशों के पर्यटकों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।