Pehchchan Kon 1992 Hit Film Akshay Kumar Thrown Out Ajay Devgn Won Filmfare Award Phool Aur Kaante 1992 में आई इस फिल्म से अक्षय को कर दिया गया था बाहर, अजय देवगन ने जीता था फिल्मफेयर अवार्ड
Hindi Newsफोटोमनोरंजन1992 में आई इस फिल्म से अक्षय को कर दिया गया था बाहर, अजय देवगन ने जीता था फिल्मफेयर अवार्ड

1992 में आई इस फिल्म से अक्षय को कर दिया गया था बाहर, अजय देवगन ने जीता था फिल्मफेयर अवार्ड

आज हम आपको साल 1992 में आई उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिस फिल्म के लिए अजय देवगन ने फिल्मफेयर अवार्ड जीता है। 

Harshita PandeySun, 25 May 2025 04:23 PM
1/9

अजय देवगन

पहचान कौन में आज हम आपको साल 1992 में आई उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसके लिए अजय देवगन को फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।

2/9

अजय देवगन के साथ नजर आई थीं एक्ट्रेस मधू

यह फिल्म साल 1992 में की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ एक्ट्रेस मधू नजर आई थीं।

3/9

क्या पहचान पाए फिल्म का नाम

क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है फूल और कांटे।

4/9

अजय देवगन की डेब्यू फिल्म

फूल और कांटे अजय देवगन की डेब्यू फिल्म थी। पर क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए अजय देवगन पहली पसंद नहीं थे।

5/9

अक्षय थे पहली पसंद

आईएमडीबी की मानें तो इस फिल्म के लिए पहले अक्षय कुमार को साइन किया गया था। हालांकि, बाद में अक्षय को इस फिल्म से निकाल दिया गया।

6/9

क्यों अक्षय को किया गया था बाहर

आईएमडीबी के मुताबिक, अक्षय कुमार फिल्म के लिए बार-बार ज्यादा रुपये मांग रहे थे जिसके बाद प्रोड्यूसर दिनेश गांधी ने उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया था।

7/9

अजय ने जीता था फिल्मफेयर

इसके बाद फिल्म में अजय देवगन को कास्ट किया गया। अजय देवगन को मोस्ट सेंसेशनल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।

8/9

कितना था फिल्म का बजट

sacnilk.com की मानें तो इस फिल्म को 2.50 करोड़ के बजट में बनाया गया था। वहीं, इस फिल्म ने भारत में करीब 11 करोड़ का बिजनेस किया था।

9/9

IMDb रेटिंग

इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो फिल्म की रेटिंग 6 है। इस फिल्म को आप जी5 या यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।