ऋषि कपूर बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में से एक थे। उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। बॉबी, कर्ज, प्रेम रोग, अमर अकबर एंथनी जैसी कई फिल्म ऋषि कपूर के करियर की बेहतरीन फिल्में मानी जाती हैं।
ऋषि कपूर ने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन उन्होंने कुछ हिट फिल्मों को रिजेक्ट भी किया है। आइए जानते हैं उन रिजेक्ट की हुई फिल्मों के नाम।
साल 1993 में आई फिल्म डर में शाहरुख खान ने जो किरदार निभाया वो शाहरुख के करियर का आइकॉनिक किरदार बन गया। हालांकि, शाहरुख से पहले ये रोल ऋषि कपूर को ऑफर हुआ था। उन्होंने रोल रिजेक्ट कर दिया था।
डर की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
साल 1978 में रिलीज हुई त्रिशूल में रवि का किरदार ऋषि कपूर को ऑफर हुआ था। जब उन्होंने रोल रिजेक्ट किया तो ये रोल सचिन पिलगांवकर को मिला।
फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है। फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
साल 2003 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म कोई मिल गया में राकेश रोशन ने ऋषि कपूर को ऋतिक के पिता का रोल ऑफर किया था। हालांकि, उन्होंने रोल रिजेक्ट कर दिया था।
इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.1 है। फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।
साल 2003 में आई फिल्म जानशीन में भी ऋषि कपूर को रोल ऑफर हुआ था जो उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था।
इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 3.2 है। फिल्म को आप यूट्यूब पर देख सकते हैं।
साल 1985 में प्यार झुकता नहीं है रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए पहली पसंद ऋषि कपूर थे। उन्होंने जब रोल रिजेक्ट किया तो फिल्म मिथुन चक्रवर्ती को मिला।
इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.5 है। फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं।