Sambhavna Seth Breaks Silence On Affair And Viral Kiss Romantic Video With Raja Chaudhary In Bigg Boss House क्या श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड के प्यार में पागल थी ये एक्ट्रेस? वायरल हुआ था KISS वीडियो, अब बताया सच
Hindi Newsफोटोमनोरंजनक्या श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड के प्यार में पागल थी ये एक्ट्रेस? वायरल हुआ था KISS वीडियो, अब बताया सच

क्या श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड के प्यार में पागल थी ये एक्ट्रेस? वायरल हुआ था KISS वीडियो, अब बताया सच

भोजपुरी सिनेमा की जानी वाली एक्ट्रेस संभावना सेठ न सिर्फ अपने डांस के लिए बल्कि अपनी बेबाकी के लिए भी जानी  जानी  हैं।

Priti KushwahaThu, 8 May 2025 07:26 PM
1/8

संभावना सेठ

भोजपुरी एक्ट्रेस संभावना सेठ आज किसी पहचान  की मोहताज नहीं हैं। संभावना अपने डांस के लिए भोजपुरी इंडस्ट्री ही नहीं बॉलीवुड में भी जानी जाती हैं। वो अक्सर अपने व्लॉग के  जरिए भी फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।

2/8

श्वेता के पति संग जुड़ा था नाम

संभावना बिग बॉस 2 का भी हिस्सा रही हैं। सलमान खान के शो में संभावना अपने विवादों के  चलते खूब सुर्खियों में  रहीं। इस दौरान उनका नाम  श्वेता तिवारी के एक्स हसबैंड राजा चौधरी संग खूब चर्चा में रहा।

3/8

बिग बॉस में थे राजा

बिग बॉस में संभावना सेठ के अलावा राजा चौधरी भी बतौर कंटेस्टेंट पहुंचे थे। दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों किस करते नजर आए थे।

4/8

वायरल हुआ था वीडियो

ऐसे में अब सालों बाद संभावना ने राजा चौधरी संग अपने रिश्ते और उस किस वीडियो पर रिएक्ट किया है।

5/8

आधी बात दिखाई गई

संभावना सेठ ने हाल ही में हिंदी रश को अपना इंटरव्यू दिया है। उन्होंने बताया, 'आपको आधी बात दिखाई गई।किसी ने पूरी बात जानने की कोशिश ही नहीं की। क्यों कोई जाने? उससे टीआरपी मिल रही थी।'

6/8

हम मजाक कर रहे थे

संभावना ने आगे कहा, 'हम बस मजाक कर रहे थे। मैंने राजा को कहा मैं बाल हिलाती हूं, तू पीछे से बाल से पकड़लेना। ऐसा दिखाते हैं जैसे किस कर रहे हैं। इससे ज्यादा कुछ नहीं था'

7/8

मैं कुंवारी रहना पसंद करूंगी

संभावना कहती हैं कि अगर मेरी जिंदगी में अगर अविनाश नहीं होता और अगर राजा धरती का आखिरी पुरुष होता तो मैं कुंवारी रहना पसंद करती, लेकिन  उनके साथ नहीं।

8/8

पागल है वो

यही नहीं संभावना ने राजा को पागल कहते हुए कहा कि वो किसी के बस  का नहीं है।