जैथरा तिहरे सराफा हत्याकांड के सभी आरोपी बरी
Etah News - वर्ष 2011 में जैथरा में हुई तीन लोगों की हत्या के मामले में सभी आरोपी बरी कर दिए गए। इस मामले में 15 लोगों को नामजद किया गया था, जिसमें से दो की ट्रायल के दौरान मौत हो गई। साक्ष्यों के अभाव में...

वर्ष 2011 में दिन दहाड़े जैथरा में हुई तीन लोगों की हत्या के मामले के सभी आरोपी बरी कर दिए गए। इस मामले में 15 लोगों को नामजद किया गया था। इसमें दो लोगों की ट्रायल के दौरान मौत हो गई। इस हत्या के बाद पूरे जिले में दहशत और आक्रोश रहा था। जैथरा के बाजार कई दिनों तक बंद रहे थे। जैथरा के मोहल्ला बढैयान निवासी विजय वर्मा की बाजार में दुकान थी। 10 जून 2011 को सुबह के समय में दुकान खोलकर साफ सफाई कर रहे थे। दुकान पर विजय वर्मा का पुत्र अभिनव वर्मा उनका निजी गनर संतोष कुमार मौजूद थे।
इसी समय बाइकों पर सवार होकर एक दर्जन से अधिक लोग दुकान में घुस गए। इन लोगों ने लाइसेंस और अवैध हथियारों से फायरिंग शुरू कर दी गई। इस फायरिंग में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोप है कि यह लोग जब तक गोलिया चलाते रहे तब तक विजय वर्मा की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद जैथरा कस्बा में दहशत फैलाने के लिए गोले दागे गए। इससे पूरे बाजारा में दहशत फैल गई। फायरिंग की घटना में विजय की पत्नी और उनका दूसरा बेटा सोनू बाल-बाल बच गया। घटना के बाद बाजार पूरी तरह से बंद हो गया था। दिन दहाडे तीन लोगों की हत्या से बाजार में इतनी दहशत थी कि कोई किसी से कुछ कहने को तैयार नहीं था। पुलिस ने सोनू की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस मामले का पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद साक्ष्यों के अभाव में आरोपियों को बरी कर दिया। लगातार सुनाई के लिए अब तक 200 से अधिक तारीख लगाई गई। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अतुकुर्रमान ने बताया कि साक्ष्यों के अभाव में यह मामला बरी कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।