Former MLA JP Patel Attends Multiple Mahayagna Programs in Vishnugadh महायज्ञ में शामिल होकर पूर्व विधायक ने की सुख-शांति की कामना, Hazaribagh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsHazaribagh NewsFormer MLA JP Patel Attends Multiple Mahayagna Programs in Vishnugadh

महायज्ञ में शामिल होकर पूर्व विधायक ने की सुख-शांति की कामना

विष्णुगढ़ के पूर्व विधायक जेपी पटेल ने गुरुवार को चार अलग-अलग महायज्ञ कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-शांति की कामना की। पटेल ने भारतीय सेना की पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक का...

Newswrap हिन्दुस्तान, हजारीबागFri, 9 May 2025 01:20 AM
share Share
Follow Us on
महायज्ञ में शामिल होकर पूर्व विधायक ने की सुख-शांति की कामना

विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। मांडू विस के पूर्व विधायक जेपी पटेल गुरुवार को विष्णुगढ़ प्रखंड में चार अलग-अलग जगहों पर आयोजित महायज्ञ कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी जगहों पर उन्होंने ईश्वर से क्षेत्रवासियों के सुख-शांति एवं खुशहाली की कामना की। प्रखंड के गोविंदपुर कला में आयोजित रुद्र महायज्ञ सह शिव प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव, गोविंदपुर खुर्द में राधा-कृष्ण प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ, अचलजामो में चल रहे बंशीधर ठाकुर जी प्राण-प्रतिष्ठा सह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ तथा विष्णुगढ़ के भास्करधाम में भगवान सूर्य सह हनुमत प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ में शामिल होकर मत्था टेका और आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने महायज्ञ कमेटी तथा आयोजनकर्ताओं को सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

कहा कि महायज्ञ के आयोजन से वातावरण पवित्र होता है। लोगों में आध्यात्मिक भावना का विकास होता है। सभी जगहों पर यज्ञ कमेटी के लोगों ने उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। वहीं, भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर किये गए एयर स्ट्राइक ऑपरेशन सिंदूर पर उन्होंने कहा कि जिन आतंकियों ने कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर कायराना हमला कर बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ा था। उस सिंदूर का बदला भारतीय सेना ने सिंदूर ऑपरेशन के तहत ले लिया। भारतीय सेना की कार्रवाई से पाकिस्तान परास्त हुआ है। हमें अपने देश की सेना पर गर्व है। मौके पर अशोक गुप्ता, हीरामन महतो, महादेव मंडल, गुरु प्रसाद साव, हेमलाल साव, महेंद्र कुमार, महेंद्र राम, कालेश्वर महतो, सोमर महतो, भागीरथ महतो, संतोष महतो, संजय महतो, तुलसी महतो, मोहन रजक, कैलाश महतो, अनिल राय, त्रिवेणी मंडल, चमन राम पासवान, सुधीर कुमार, मोहन महतो, दशमी कुमारी समेत कई लोग शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।