Extreme Heat Wave Hits Muzaffarnagar Clouds Pass Without Rain बिन बरसे गुजर गए बदरा, गर्मी से हाल बेहाल, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsExtreme Heat Wave Hits Muzaffarnagar Clouds Pass Without Rain

बिन बरसे गुजर गए बदरा, गर्मी से हाल बेहाल

Muzaffar-nagar News - मुजफ्फरनगर में अत्यधिक गर्मी से लोग बेहाल हैं। सुबह से सूरज ने आग उगली और दोपहर में बादल आए, लेकिन बारिश नहीं हुई। तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया। लोग गर्मी से बचने के लिए कपड़े से अपने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरFri, 9 May 2025 01:41 AM
share Share
Follow Us on
बिन बरसे गुजर गए बदरा, गर्मी से हाल बेहाल

मुजफ्फरनगर। सुबह से ही सूरज ने आग उगला शुरू कर दिया। दिन भर अत्यधिक गर्मी से लोगों का हाल-बेहाल रहा। दोपहर को 4 बजे आसमान में बादल छाए, वह भी बिना बरसे ही चले गए। तापमान भी फिर से बढ़ गया है। गुरुवार को सुबह दिन निकलते ही गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया। जैसे ही सूरज आसमान में निकला तो उसने आग उगलते हुए लोगों को गर्मी से बेहाल कर दिया। सुबह 10 बजे के बाद लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया। अत्यधिक गर्मी से लोग पूरे दिन बेहाल रहे। अत्यधिक गर्मी के कारण सड़कें भी सुनसान सी हो गयी।

अत्यधिक गर्मी के कारण ग्राहकों के बाजार में न आने से दुकानदार भी खाली बैठने को मजबूर हो गए। मजबूरन बाहर निकलने वाले लोगों को लू व सूरज की तपिश से बचने के लिए अपने चेहरे व हाथों को कपड़े से पूरी तरह ढककर ही निकलना पड़ा। गुरुवार को तापमान अधिकतम 36.0 डिग्री व न्यूनतम 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बिन बरसे गुजर गए बदरा पूरे दिन अत्यधिक गर्मी की मार झेल रहे जनपदवासियों को दोपहर मौसम खराब होने पर बारिश की आस जगी। 4 बजे आसमान में काले बादल छाए और बादलों में गड़गड़ाहट होने लगी। एक बार को लगा कि बारिश होने वाली है, परंतु बादल गरजकर वापस चले गए। बारिश न होने से लोगों को काफी निराशा हुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।