UP Agra TCS Manager Manav Sharma Suicide case Chargesheet filed against Nikita her parents sister TCS मैनेजर सुसाइड केस: निकिता, माता-पिता, बहन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, मानव की वीडियो बनी आधार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUP NewsUP Agra TCS Manager Manav Sharma Suicide case Chargesheet filed against Nikita her parents sister

TCS मैनेजर सुसाइड केस: निकिता, माता-पिता, बहन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, मानव की वीडियो बनी आधार

आगरा में टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा खुदकुशी मामले में पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया है। आरोपपत्र में पत्नी निकिता शर्मा, ससुर निपेंद्र शर्मा, सास और साली को आरोपित बनाया है। पत्नी पर बेवफाई का भी आरोप है।

Srishti Kunj प्रमुख संवाददाता, आगराFri, 9 May 2025 08:37 AM
share Share
Follow Us on
TCS मैनेजर सुसाइड केस: निकिता, माता-पिता, बहन के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल, मानव की वीडियो बनी आधार

आगरा में टीसीएस के रिक्रूटमेंट मैनेजर मानव शर्मा खुदकुशी मामले में पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया है। आरोपपत्र में पत्नी निकिता शर्मा, ससुर निपेंद्र शर्मा, सास और साली को आरोपित बनाया है। पत्नी पर बेवफाई का भी आरोप है। आरोपपत्र में खुदकुशी की वजह पत्नी की बेवफाई और पूरे परिवार को मुकदमे में फंसाने की धमकी को माना गया है। अहम साक्ष्य के रूप में खुदकुशी से पहले बनाए म वीडियो को शामिल किया गया है। 24 फरवरी की सुबह डिफेंस कालोनी (सदर) निवासी मानव शर्मा का शव फंदे पर लटका मिला था।

23 फरवरी को वह मुंबई से पत्नी निकिता शर्मा के साथ लौटे थे। उसी शाम पत्नी को उसके मायके बरहन छोड़ आए थे। देर रात तक मानव की पत्नी से व्हाट्सऐप पर चेटिंग हुई थी। फोन पर भी बातचीत हुई थी। खुदकुशी से पहले मानव शर्मा ने वीडियो बनाया था। यह वीडियो उनकी बहन को 27 फरवरी को मिला था। 28 फरवरी को सदर थाने में मुकदमा लिखाया गया था। इसमें निकिता शर्मा उसके पिता निपेंद्र शर्मा, मां और बहन को नामजद किया गया था। मुकदमा लिखे जाते ही निकिता अपने पिता के साथ फरार हो गई थी। हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।

ये भी पढ़ें:एसीपी मोहसिन मामले में दरोगा ने खोला मोर्चा, बोला- प्रभारी के कहने लगाई रिपोर्ट

राहत नहीं मिलने पर पुलिस ने उसकी मां और बहन को जेल भेजा था। पिता और निकिता शर्मा की गिरफ्तारी मुकदमे के 40 दिन बाद अहमदाबाद से हुई थी। एसीपी सदर सुकन्या शर्मा ने बताया कि मुकदमे की विवेचना एसआई शक्ति राठी ने की थी। विवेचक ने जांच के दौरान यह पाया कि निकिता की शादी से पहले अभिषेक और मोहित से दोस्ती थी।

एक महिला ने इंस्टाग्राम मैसेज पर मानव शर्मा को उसकी पत्नी के बारे में कुछ बताया था। इसी बात को लेकर घर में क्लेश शुरू हुई थी। मानव शर्मा पत्नी निकिता से तलाक लेना चाहते थे। पत्नी को उसके मायके छोड़ दिया था। उस दौरान उन्हें धमकी दी गई थी कि मुकदमा लिखाकर पूरे परिवार को जेल भिजवा दिया जाएगा। इसी वजह से उन्होंने खुदकुशी की थी। विवेचक ने विवेचना में 17 लोगों को गवाह बनाया है। मानव की बहन, माता-पिता और कुछ रिश्तेदार गवाह बने हैं।

जेल में बंद हैं मानव की पत्नी, सास-ससुर-साली

मानव शर्मा खुदकुशी मामले में उसकी पत्नी, ससुर, सास और साली चारों जेल में बंद है। उनका जमानत प्रार्थनापत्र खारिज हो गया था। जमानत के लिए उन्हें हाईकोर्ट में अपील करनी होगी। पुलिस पहले इस मामले में सिर्फ निकिता के खिलाफ कार्रवाई करना चाहती थी। निकिता परिवार सहित फरार हो गई। पुलिस ने मुकदमे में नामजद उसकी मां और बहन को जेल भेज दिया। इसके बाद भी वह पुलिस के सामने नहीं आई थी।