Top 10 Highest Paid South Indian Actresses Of 2025 Rashmika Mandanna Is At Number 1 ये हैं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली टॉप 10 साउथ इंडियन एक्ट्रेस, तमन्ना-सामंथा नहीं यह नंबर 1 पर
Hindi Newsफोटोमनोरंजनये हैं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली टॉप 10 साउथ इंडियन एक्ट्रेस, तमन्ना-सामंथा नहीं यह नंबर 1 पर

ये हैं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली टॉप 10 साउथ इंडियन एक्ट्रेस, तमन्ना-सामंथा नहीं यह नंबर 1 पर

साउथ इंडस्ट्री में कई ऐसी ऐक्ट्रेसेस हैं, जो एक-एक फिल्म के किए काफी पैसे चार्ज करती हैं। आइए जानते हैं ऐसी ही स्टार्स को...

Sushmeeta SemwalSat, 31 May 2025 02:31 PM
1/11

साउथ एक्ट्रेसेस

बॉलीवुड में तो कई एक्ट्रेसेस ज्यादा फीस लेती हैं, साउथ में भी कई एक्ट्रेस बहुत ज्यादा फीस लेती हैं। बताते हैं आपको साउथ की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस।

2/11

रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना ने पिछले कुछ सालों में बैक तो बैक कई हिट फिल्में दी हैं। पुष्पा 2, एनिमल, छावा जैसी फिल्में शामिल हैं। पुष्पा 2 के लिए रश्मिका ने 10 करोड़ चार्ज किए, जबकि अपकमिंग सिकंदर के लिए 13 करोड़ ले रही हैं।

3/11

तृषा कृष्णन

साउथ की वेट्रन एक्ट्रेस तृषा काफी हिट रही हैं। वह हर फिल्म के लिए 10-12 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। अपकमिंग फिल्म विश्वंभरा के लिए उन्होंने 12 करोड़ चार्ज किए हैं।

4/11

नयनतारा

नयनतारा ने बॉलीवुड में डेब्यू किया तो जवान के लिए दस करोड़ रुपए चार्ज किए। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया। उन्होंने नेटफ्लिक्स को अपनी वेडिंग डाक्यूमेंट्री बेची जिसकी कीमत 25 करोड़ रुपए लगायी गई।

5/11

सामंथा रूथ प्रभु

साउथ की एक्ट्रेस सामंथा भी जाना पहचाना नाम हैं। कई हिट फिल्में कर चुकी हैं। एक फिल्म के किए एक्ट्रेस तीन से आठ करोड़ के बीच में चार्ज करती हैं।

6/11

अनुष्का शेट्टी

अनुष्का भी हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में हैं। वह आमतौर पर एक फिल्म के लिए छह करोड़ की फीस लेती हैं। बाहुबली 2 के लिए उन्होंने पांच करोड़ रुपए चार्ज किए।

7/11

जाह्नवी कपूर

यूं तो जाह्नवी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं लेकिन साउथ में उन्होंने देवरा के जरिए डेब्यू किया। एक फिल्म के लिए उन्होंने पांच करोड़ रुपए चार्ज किए।

8/11

साईं पल्लवी - 5 करोड़

साईं पल्लवी भी एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं। हालांकि अब वे बॉलीवुड में रामायणा के जरिए डेब्यू कर रही हैं जिसके लिए तकरीबन 18-20 करोड़ रुपए मिलेंगे।

9/11

तमन्ना भाटिया

साउथ की फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह एक फिल्म के लिए 4-5 करोड़ रुपए फीस लेती हैं।

10/11

रकुल प्रीत सिंह

रकुल ने न सिर्फ बॉलीवुड में काम किया है, बल्कि तमिल, तेलुगू इंडस्ट्री में भी फिल्में कर चुकी हैं। एक प्रोजेक्ट के लिए वह 2-5 करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

11/11

पूजा हेगड़े

इस लिस्ट में लास्ट नाम पूजा हेगड़े का है। वह एक फिल्म के लिए 2.5 से 7 करोड़ रुपए की फीस लेती हैं।