विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को साथ देखकर हर कोई उनके जैसे बॉन्ड की कामना करता है। हाल ही में गीता बसरा ने उन दोनों को यिन और यांग बताया था। वहीं सैफ अली खान भी उनकी जोड़ी की तारीफ कर चुके हैं। सोशल मीडिया पर दोनों जब भी साथ दिखते हैं तो हर कोई दोनों की नजरों में एक-दूसरे के लिए प्यार और सम्मान को पढ़ सकता है। यहां हैं वो 6 खास बातें जो उन्हें पावर कपल बनाती हैं।
विराट कोहली ने आईपीएल फाइनल जीतने के बाद जो पोस्ट लिखा उसमें खासतौर पर अनुष्का का जिक्र था। ऐसा पहले भी कई बार हो चुका है। विराट के लिए अनुष्का इंस्पिरेशन हैं और पॉजिटिविटी का सोर्स हैं। वह अपनी हर उपलब्धि का क्रेडिट उन्हें देते हैं, चाहे वो खाने-पीने की अच्छी आदतें हों, ईश्वर में झुकाव हो या खेल के मैदान में जीतने का मोटिवेशन।
विराट अपनी हर उपलब्धि का श्रेय अनुष्का को यूं ही नहीं देते। अनुष्का विराट की सबसे बड़ी चियरलीडर हैं। विराट के हर मैच में अनुष्का के चेहरे के भाव पढ़े जा सकते हैं। उनकी जीत पर अनुष्का हौसला बढ़ाना नहीं भूलतीं। विराट और अनुष्का दोनों के लिए फैमिली फर्स्ट है।
अनुष्का एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि विराट और उनके बीच बेस्ट फ्रेंड वाला रिश्ता है। दोनों एक-दूसरे की ग्रोथ के लिए समर्पित हैं, यही बात उनके रिश्ते को खूबसूरत बनाती है।
अनुष्का बता चुकी हैं कि शादी के बाद विराट काफी समय उनसे दूर रहे थे। दोनों एक-दूसरे के काम का सम्मान करते हैं। दोनों काम के महत्व को समझते हैं और इसमें रुकावट नहीं बल्कि सपोर्ट बनने की कोशिश करते हैं।
विराट और अनुष्का दोनों अपनी फील्ड के महारथी हैं। उनके रिश्ते की सबसे अच्छी बात है कि दोनों को इस बात का ईगो नहीं है। दोनों खुद को ऊपर साबित करने के बजाय एक-दूसरे की खुशी और ग्रोथ के लिए डेडिकेटेड हैं।
विराट और अनुष्का जब साथ होते हैं तो देखकर लगता है कि अभी डेटिंग शुरू की है। दोनों के रिश्ते को 11 साल हो गए और दो बच्चों के पेरेंट्स हैं। इसके बाद भी उनके रिलेशन में डेटिंग के दिनों जैसा स्पार्क दिखता है।