add methi tadka in these 6 vegetables and dishes increase digestion speed with taste बिना मेथी दाना डाले बिल्कुल ना पकाएं ये सब्जी, पचाना हो जाएगा मुश्किल
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलबिना मेथी दाना डाले बिल्कुल ना पकाएं ये सब्जी, पचाना हो जाएगा मुश्किल

बिना मेथी दाना डाले बिल्कुल ना पकाएं ये सब्जी, पचाना हो जाएगा मुश्किल

Cooking Tips: खाने के स्वाद के साथ उसे सेहतमंद बनाना भी जरूरी होता है। कुछ खास तरह की सब्जियों, दालों और डिशेज में मेथी दाने को जरूर डालना चाहिए। ये खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ ही डाइजेशन में भी मदद करती हैं। जान लें किन डिशेज में मेथी का तड़का जरूरी है।

AparajitaThu, 15 May 2025 03:30 PM
1/7

मेथी का तड़का ना भूलें

खाने में तड़का स्वाद बढ़ा देता है। लेकिन साथ ही ये खाने को डाइजेशन में भी मदद करता है। मेथी दाने का स्वाद बिल्कुल अलग होता है। जिसे कुछ खास तरह की सब्जियों और दालों में डालना ना केवल स्वाद को बढ़ाता है। बल्कि इसकी डाइजेशन प्रॉपर्टीज इन्हें आसानी से पचाने में भी मदद करती है। तो अगर खाने का टेस्ट बढ़ाना चाहती हैं तो इन सब्जी और दाल के साथ इन डिशेज में मेथी का तड़का जरूर लगाएं।

2/7

कद्दू की सब्जी

कद्दू की सब्जी को आसानी से डाइजेस्ट करने के लिए इसमे मेथी का तड़का जरूरी होता है। ये ना केवल स्वाद को बढ़ाता है बल्कि डाइजेशन भी आसान कर देता है।

3/7

पालक की सब्जी

पालक की सब्जी को कई बार बैंगन और सोया जैसी सब्जियों के साथ मिलाकर बनाते हैं। अगर पालक का स्वाद और डाइजेशन बढ़ाना है तो इसमे मेथी का तड़का जरूर लगाएं। इससे पालक के गुण बढ़ जाते हैं।

4/7

बैंगन की सब्जी

बैंगन को डाइजेशन के लिए काफी मुश्किल माना जाता है। इसलिए जब भी बैंगन की सब्जी बनती है तो उसमे मेथी का तड़का जरूर लगता है। साथ ही ये बैंगन के स्वाद को भी बढ़ा देती है।

5/7

चने की दाल

चने की दाल में फाइबर और प्रोटीन कंटेंट ज्यादा होता है। इसलिए इस प्रोटीन को तोड़कर आसानी से पचाने के लिए मेथी दाने का तड़का जरूरी होता है। कई बार सांभर में भी इसलिए मेथी का तड़का जरूर लगाते हैं।

6/7

बेसन की कढ़ी

बेसन भी चने के दाल से तैयार होता है और आसानी से डाइजेस्ट नहीं होता। इसलिए बेसन में जीरे के साथ मेथी का तड़का जरूर लगाते हैं। जिससे ये आसानी से पचना शुरू कर दें।

7/7

रोहू फिश

रोहू फिश की ट्रेडिशनल रेसिपी में मेथी दाने का तड़का लगाना जरूरी होता है। जिससे ना केवल स्वाद बढ़ता है बल्कि ये पचाने में भी मदद करता है।