उम्र से पहले सिर पर नजर आने वाले सफेद बाल, ना सिर्फ आपका कॉन्फिडेंस कम कर देते हैं बल्कि समय से पहले आपको बूढ़ा भी दिखाने लगते हैं। लोग सफेद बाल छिपाने के लिए पार्लर जाकर महंगे-महंगे हेयर कलर लगवाते हैं, लेकिन कुछ समय बाद यह हेयर कलर हेयर फॉल और एलर्जी का कारण बनने लगते हैं। ऐसे में लोगों के पास अपनी उम्र छिपाने और बालों को काला करने के लिए मेहंदी का ऑप्शन ही बचता है। लेकिन मेहंदी भी बालों को काला करने की जगह लाल रंग ज्यादा देती है। अगर आपकी भी यही समस्या है तो आपको बताते हैं मेहंदी लगाने का सही तरीका और मेहंदी में डाली जाने वाली 9 खास चीजें जो आपके बालों को देंगी एकदम नेचुरल ब्लैक कलर। Pic Credit: Shutterstock
बालों पर लगाने के लिए अच्छी प्राकृतिक मेहंदी चुनें। Pic Credit: Shutterstock
2-3 टीस्पून चायपत्ती को पानी में उबालकर ठंडा करें। यह मेहंदी को गहरा काला रंग देती है। Pic Credit: Shutterstock
कॉफी को पानी में उबालकर ठंडा करके मेहंदी में मिलाएं। यह बालों के काले रंग को गहरा करता है। Pic Credit: Shutterstock
आंवला बालों को पोषण देकर बालों का रंग गहरा काला करता है। Pic Credit: Shutterstock
नींबू मेहंदी के रंग को गहरा करने में मदद करता है, लेकिन अधिक मात्रा से लगाने बचें क्योंकि यह बालों को रूखा कर सकता है। Pic Credit: Shutterstock
दही मेहंदी के साथ मिलाकर लगाने से बालों को मुलायम और कंडीशन किया जा सकता है। दही में प्राकृतिक एंजाइम होते हैं जो बालों को मुलायम बनाते हैं। Pic Credit: Shutterstock
लौंग मेहंदी के रंग को गहरा करने में मदद करती है। Pic Credit: Shutterstock
नारियल तेल बालों को नमी देता है और मेहंदी को आसानी से लगाने में मदद करता है। Pic Credit: Shutterstock
चीनी मेहंदी को चिपचिपा बनाती है, जिससे यह बालों पर अच्छे से टिकती है। Pic Credit: Shutterstock
मेहंदी पाउडर को एक कटोरे में डालकर उसमें काली चाय का पानी या कॉफी का पानी धीरे-धीरे मिलाते हुए एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। अब इसमें आंवला पाउडर, नींबू का रस, दही, लौंग पाउडर, तेल और चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं। पेस्ट को 6-8 घंटे के लिए ढककर रखें ताकि रंग गहरा हो जाए। बालों को धोकर सुखाएं, फिर मेहंदी को जड़ों से सिर तक लगाते हुए 3-4 घंटे तक लगी रहने दें। फिर ठंडे पानी से धो लें। शैम्पू का उपयोग 24 घंटे बाद करें। Pic Credit: Shutterstock
रासायनिक मेहंदी लगाने से बचें, यह बालों को नुकसान पहुंचा सकती है। सबसे पहले त्वचा के छोटे हिस्से पर पैच टेस्ट करें ताकि एलर्जी की जांच हो सके। मेहंदी लगाने के बाद 48 घंटे तक बालों को गर्म पानी से न धोएं। Pic Credit: Shutterstock