अकसर देखा जाता है कि शादी के कुछ समय बाद ही पुरुषों की तोंद बाहर निकलने लगती है। जिसकी वजह से ना सिर्फ उनकी पर्सनैलिटी खराब होती है बल्कि उनका आत्मविश्वास भी डगमगाने लगता है। लेकिन ऐसा आखिर होता क्यों है, क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? दरअसल,शादी के बाद पुरुषों का वजन बढ़ना एक आम समस्या है जिसके कई कारण हो सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार,शादी के बाद पुरुषों की जीवनशैली में कुछ बदलाव होते हैं जो उनके वजन बढ़ने का कारण (belly fat causes) बन सकते हैं। Pic Credit: Shutterstock
शादी के बाद पुरुषों की जीवनशैली में अकसर कई तरह के बदलाव आते हैं। व्यस्त दिनचर्या में फंसे पुरुष व्यायाम और शारीरिक गतिविधि के लिए कम या बिल्कुल समय नहीं निकाल पाते हैं। इन घरेलू जिम्मेदारियों के कारण समय की कमी होने से वर्कआउट मिस हो जाता है। जो बैली फैट का कारण बनता है। Pic Credit: Shutterstock
शादी के बाद घर का खाना, खासकर ऑयली और कैलोरी युक्त फूड, अधिक खाया जाता है। साथ ही, सामाजिक समारोहों में ज्यादा खाना आम है। जो बैली फैट का कारण बनता है। Pic Credit: Shutterstock
वैवाहिक जीवन की जिम्मेदारियों से तनाव बढ़ सकता है, जो कोर्टिसोल हार्मोन को बढ़ाता है। यह हार्मोन पेट की चर्बी को बढ़ाने में योगदान देता है। नींद की कमी भी मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करके पेट के आसपास चर्बी जमा होने का कारण बनती है। Pic Credit: Shutterstock
उम्र बढ़ने के साथ टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम हो सकता है, जिससे मांसपेशियों की जगह चर्बी, खासकर पेट पर, जमा होने लगती है। Pic Credit: Shutterstock
शादी के बाद कई बार दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मेलजोल बढ़ने पर शराब का सेवन बढ़ सकता है, जो 'बीयर बेली' या पेट में चर्बी जमा होने का कारण बन सकता है। यह मुख्य रूप से शराब में कैलोरी की अधिक मात्रा, इंसुलिन प्रतिरोध और लिवर पर शराब के प्रभाव के कारण होता है। Pic Credit: Shutterstock
अगर आपको पेट की चर्बी कम करनी है तो उसके लिए नियमित व्यायाम, कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसी एक्सरसाइज करें। इसके अलावा अपनी डाइट में संतुलित फाइबर और प्रोटीन रिच आहार लें, जिसमें कम कैलोरी हो। तनाव प्रबंधन के लिए योग और ध्यान करें। पर्याप्त नींद लें और शराब का सेवन सीमित करें। Pic Credit: Shutterstock