Pitru paksha 2024 Famous Places in India for Pind daan and shradh पितरों से आशीर्वाद पाने के लिए इन जगहों पर किया जाता है पिंड दान, मिलता है मोक्ष
Hindi Newsफोटोलाइफस्टाइलपितरों से आशीर्वाद पाने के लिए इन जगहों पर किया जाता है पिंड दान, मिलता है मोक्ष

पितरों से आशीर्वाद पाने के लिए इन जगहों पर किया जाता है पिंड दान, मिलता है मोक्ष

  • Places Famous For Pind Daan: हिन्दू धर्म में पिंड दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। भारत में कुछ जगह ऐसी हैं जहां पर पिंड दान किया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से पूर्वजों को मोक्ष मिलता है।

Avantika JainSun, 15 Sep 2024 05:03 PM
1/7

श्राद्ध और पिंडदान की पूजा के लिए फेमस हैं ये जगह

इस साल पितृ पक्ष की शुरुआत 17 सितंबर से हो रही है। इस दौरान लोग अपने पिंड दान करते हैं। हिन्दू धर्म में पिंड दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से पूर्वजों को मोक्ष मिलता है। पिंड दान और श्राद्ध के लिए भारत की कुछ जगह बहुत फेमस हैं। जानिए, उन जगहों के बारे में।

2/7

बोध गया

बिहार में गया पिंडदान के लिए एक फेमस जगह है। फल्गु के तट पर लगभग 48 चबूतरे हैं जहां ब्राह्मण पंडितों द्वारा पिंडदान कराया जाता है। माना जाता है कि यह अनुष्ठान दिवंगत की आत्मा को पीड़ा से मुक्त करता है।

3/7

वाराणसी

वाराणसी भारत की सबसे पवित्र नदियों में से एक गंगा के तट पर बसा है। यह भगवान शिव और पार्वती का उपरी भाग है। यहां गंगा घाट पर पिंडदान करने की प्रथा है।

4/7

प्रयागराज

प्रयागराज में गंगा-यमुना और सरस्वती नदी के संगम तट पर पूर्वजों का पिंडदान करना अच्छा माना जाता है। यहां पर आत्मा जन्म-मरण के चक्र से मुक्त हो जाती है।

5/7

हरिद्वार

हरिद्वार भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थानों में से एक है। यह गंगा के किनारे पर है। माना जाता है कि यहां गंगा में नहाने से सभी पाप धुल जाते हैं। कहते हैं कि यहां पिंड दान करने पर दिवंगत की आत्मा को स्थायी शांति मिलती है।

6/7

द्वारका

7/7

बद्रीनाथ

अलकनंदा के तट पर ब्रह्म कपाल घाट को पिंडदान के लिए शुभ माना जाता है। भक्त पवित्र जल में डुबकी लगाते हैं और पिंड दान करवाते हैं। कहते हैं कि यहां आत्मा को मुक्ति मिलती है और शांति मिलती है।