Heat and humidity hit from Delhi to Goa severe heat expected throughout the week कब तक हैं गर्मी से राहत के आसार, UP पर लू का प्रहार; जान लें अपने राज्य का हाल
Hindi Newsफोटोदेशकब तक हैं गर्मी से राहत के आसार, UP पर लू का प्रहार; जान लें अपने राज्य का हाल

कब तक हैं गर्मी से राहत के आसार, UP पर लू का प्रहार; जान लें अपने राज्य का हाल

  • गर्मी धीरे-धीरे जोर पकड़ रही है। खबर है कि रविवार को 20 से ज्यादा शहरों में 40 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान दर्ज किया गया। हालांकि, आने वाले दिनों में भी गर्मी से खास राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को ऐसे संकेत दिए हैं।

Nisarg DixitMon, 7 April 2025 12:34 PM
1/8

7 अप्रैल का मौसम

सौराष्ट्र, कच्छ औप पश्चिम राजस्थान में लू और भीषण लू के आसार हैं। जबकि, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति बन सकती है। गुजरात, कोंकण और गोवा के कुछ क्षेत्र में मौसम उमस भरा रह सकता है।

2/8

यहां चलेंगी तेज हवाएं

गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 40-50 प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

3/8

8 अप्रैल का मौसम

पश्चिम और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू से भीषण लू तक की संभावनाएं हैं। गुजरात, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में लू की स्थिति बन सकती है। गुजरात, कोंकण और गोवा के कुछ क्षेत्र में मौसम उमस भरा रहने के आसार हैं।

4/8

9 अप्रैल का मौसम

असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि बिहार के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाएं चल सकती हैं।

5/8

राजस्थान में लू का अलर्ट

पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू से भीषण लू की संभावनाएं हैं। गुजरात, पंजाब, हरियणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान और मध्य प्रदेश में लू की स्थिति बन सकती है।

6/8

10 अप्रैल का मौसम

गुजरात, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश में लू की स्थिति बन सकती है। असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावनाएं हैं। गुजरात के तटीय इलाकों में मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है।

7/8

इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान

IMD ने रविवार रात बताया है कि 4 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत, महाराष्ट्र और दक्षिण प्रायद्वीपीय पठार में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है। इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावनाएं हैं।

8/8

यहां भी बढ़ेगी गर्मी

4 दिनों के दौरान मध्य भारत में भी अधिकतम तापमान के 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ने के आसार हैं। गुजरात में 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखा जा सकता है।