IPL 2025 में दर्जनों खिलाड़ी ऐसे हैं, जो रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन इनमें से चार खिलाड़ी ऐसे हैं, जो 2024 से ही आईपीएल में अपनी नाक कटवा रहे हैं। इनमें सबसे आगे हैं ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल। इस लिस्ट में अन्य तीन भारतीय हैं, जिनका औसत बहुत घटिया रहा है। इस लिस्ट में उन्हीं खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने कम से कम 10 पारियां खेली हैं और नंबर 6 तक खेलते हैं।
IPL 2024 से अब तक सबसे घटिया औसत अगर किसी बल्लेबाज का है तो वह ग्लेन मैक्सवेल हैं। पिछले सीजन वे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू यानी आरसीबी के लिए खेले थे। इस बार वे पंजाब किंग्स का हिस्सा हैं और उनका औसत इस सीजन तो छोड़िए, 2024 से अब तक 6.64 का है। वे 14 पारियों में 93 रन ही बना सके हैं।
पिछले सीजन से इस सीजन तक दूसरे सबसे ज्यादा खराब बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल हैं। उनका औसत आईपीएल 2024 से अब तक 13.08 का है। वे 13 पारियों में 157 रन बना सके हैं।
दीपक हुड्डा इस लिस्ट में तीसरे बल्लेबाज हैं। उनका औसत पिछले सीजन से अब तक 15.2 का रहा है। उन्होंने 11 पारियों में 152 रन लखनऊ सुपर जायंट्स और सीएसके के लिए बनाए हैं।
आईपीएल 2024 से अब तक घटिया औसत रखने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में राहुल त्रिपाठी चौथे नंबर पर हैं। उनका औसत 20 का है। वे 11 पारियों में 220 रन अब तक बना पाए हैं।