Akhilesh Yadav Challenges BJP s Threats Denounces Violence in Bengal भाजपा ने 400 सीटें जीती होतीं तो सड़कों पर तलवारें चल रही होतीं : अखिलेश, Lucknow Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsLucknow NewsAkhilesh Yadav Challenges BJP s Threats Denounces Violence in Bengal

भाजपा ने 400 सीटें जीती होतीं तो सड़कों पर तलवारें चल रही होतीं : अखिलेश

Lucknow News - -हम लोग गोली मारने की धमकी से डरने वाले नहीं -हम राजाओं के खिलाफ

Newswrap हिन्दुस्तान, लखनऊTue, 15 April 2025 09:35 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा ने 400 सीटें जीती होतीं तो सड़कों पर तलवारें चल रही होतीं : अखिलेश

-हम लोग गोली मारने की धमकी से डरने वाले नहीं -हम राजाओं के खिलाफ नहीं

लखनऊ, विशेष संवादादता

समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अगर 400 सीटें जीती होती तो आज सड़कों पर तलवारें चल रही होती। संविधान खत्म हो गया होता। उन्होंने कहा कि यह लोग (करणी सेना)भाजपा के ट्रूपर्स हैं। इनकी गोली मारने की धमकी से हम लोग डरने वाले नहीं हैं। इनकी नीयत तो मैं अपनी सुरक्षा से एनएसजी हटने से ही समझ गया था। सपा प्रमुख ने कहा कि बंगाल में भाजपा हिंसा करवा रही है।

अखिलेश ने ये बातें मंगलवार को सपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहीं। उन्होंने कहा कि वह राजाओं के खिलाफ नहीं हैं। राजा की कोई जाति नहीं होती है। लोग कहते हैं कि खराब सामान और अपने भ्रष्टाचार को छिपाने के लिए भी लखनऊ के अस्पताल में आग लगा दी गई। उन्होंने कहा कि इतिहास में सभी राजाओं ने तत्कालीन परिस्थितियों और हालात के हिसाब से फैसला लिया है। जो इतिहास एकता और भाई-चारे में बाधा हो उसे इतिहास ही रहने देना चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार बनने पर निजी कंपनियों में आरक्षण दिया जाएगा। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के पंचर बनाने वाले बयान पर कहा कि अगर चाय बनाना काम है, तो पंचर बनाने का काम कैसे ख़राब है?

उन्होंने कहा कि वन ट्रिलियन डॉलर के नाम पर लखनऊ वाले दिल्ली वालों को धोखा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब तो सोशल मीडिया पोस्ट्स पर गिरफ्तारियां हो रही हैं लेकिन दिल्ली की मुख्यमंत्री से पूछताछ नहीं हो रही है। इसलिए हमारे कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर कुछ भी गलत न लिखें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की डंडे और टोटी वाली भाषा नहीं होनी चाहिए। यह सरकार जाने वाली है, इसीलिए डंडे व टोटी वाली भाषा का इस्तेमाल कर रही है। सुनने में आ रहा है कि डीएनए बात करने वाले क्या विशेषज्ञ या डाक्टर हैं?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।