अमेरिका की कृषि विभाग की फॉरेन एग्रीकल्चर सर्विस के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दौरान बीते साल दुनिया भर में कुल 79 करोड़ 68 लाख 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ है। आइए जानते हैं कौन से देश सबसे ज्यादा गेहूं उगाते हैं और कितना-कितना उत्पादन करते है...
दुनिया में सबसे ज्यादा गेहूं पैदा करने वाला देश है चीन। यहां साल 2024 में 14 करोड़ 1 लाख मीट्रिक टन गेहूं उगाया गया, जो वैश्विक उत्पादन का 18% है।
अमेरिकी कृषि विभाग की रिपोर्ट में यूरोपीय यूनियन को दूसरे स्थान पर रखा गया है। हालांकि, कई विकसित देशों का एक यूनियन है। यूरोपीय यूनियन के देश भी कृषि में भी काफी आगे हैं। साल 2024 में इन देशों ने मिलकर 12 करोड़ 10 लाख 20 हजार मीट्रिक टन गेहूं पैदा किया। यानी वैश्विक उत्पादन का 15% हिस्सा।
अपना देश भारत गेहूं उत्पादन ने में दूसरे स्थान पर है। भारत दुनिया की सबसे बड़ी कृषि आधारित अर्थव्यवस्थाओं में एक है। यहां 2024 में 11 करोड़ 32 लाख 90 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ, जो वैश्विक उत्पादन का कुल का 14% है।
दुनिया का सबसे बड़ा भूभाग वाला देश रूस, गेहूं उत्पादन में भी ताकतवर है। 2024 में रूस ने 8 करोड़ 16 लाख मीट्रिक टन गेहूं पैदा किया। यह दुनियाभर के गेहूं उत्पादन का 10% हिस्सा है।
टेक्नोलॉजी और आधुनिक कृषि तरीकों में आगे अमेरिका गेहूं उत्पादन में भी अव्वल है। यहां 2024 में 5 करोड़ 36 लाख 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं पैदा हुआ। दुनियाभर के गेहूं उत्पादन में इसका हिस्सा 7% है।
ठंडी जलवायु वाले इस देश में भी गेहूं की खेती बड़े पैमाने पर होती है। 2024 में कनाडा ने 3 करोड़ 49 लाख 60 हजार मीट्रिक टन गेहूं पैदा किया।
सुखी जमीनों और बड़े खेतों वाला यह देश गेहूं के बड़े निर्यातकों में गिना जाता है। यहां 2024 में 3 करोड़ 41 लाख 10 हजार मीट्रिक टन का उत्पादन हुआ जो वैश्विक उत्पादन का कुल 4% है।
सिंध और उसकी सहायक नदियों से विकसित पैटर्न की वजह से पाकिस्तान में सिंचाई व्यवस्था अच्छी है और गेहूं वहां का प्रमुख खाद्यान्न है। 2024 में 3 करोड़ 15 लाख 80 हजार मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन हुआ।
युद्ध के बावजूद यूक्रेन कृषि में पीछे नहीं हटा और गेहूं का निर्यातक बना रहा। यहां 2 करोड़ 34 लाख मीट्रिक टन गेहूं उगाया गया।
एशिया और यूरोप के संगम पर बसा यह देश गेहूं उत्पादन में दसवें स्थान पर है। 2024 में तुर्की ने 1 करोड़ 90 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उत्पादन किया।