Who has hit most runs in Most runs in death overs in IPL Top 11 photos MS Dhoni rohit sharma virat kohli धोनी, रसेल या रोहित...डेथ ओवर्स में किसने कूटे हैं सबसे ज्यादा रन, विराट कोहली किस नंबर पर
Hindi Newsफोटोधोनी, रसेल या रोहित...डेथ ओवर्स में किसने कूटे हैं सबसे ज्यादा रन, विराट कोहली किस नंबर पर

धोनी, रसेल या रोहित...डेथ ओवर्स में किसने कूटे हैं सबसे ज्यादा रन, विराट कोहली किस नंबर पर

आईपीएल में पावरप्ले जितना अहम है, उससे कहीं ज्यादा अहम हैं डेथे ओवर्स। इन ओवरों में जमकर रन कूटे जाते हैं। डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में कई दिग्गज हैं। 

DeepakThu, 8 May 2025 03:48 PM
1/11

दिग्गजों की कतार

आईपीएल में भारतीय दिग्गज अक्सर ही छाए रहते हैं। डेथ ओवर्स में रन बनाने के मामले में यह कहां ठहरते हैं। आइए डालते हैं एक नजर।

2/11

एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के बेस्ट फिनिशर्स में शुमार किए जाते हैं। आईपीएल के डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में धोनी नंबर वन पर हैं। उन्होंने 175.78 के स्ट्राइक रेट से 3440 रन बनाए हैं।

3/11

कीरेन पोलार्ड

इस लिस्ट में कीरेन पोलार्ड दूसरे नंबर पर हैं। हालांकि उनके और धोनी के रनों में काफी अंतर है। पोलार्ड ने 170.18 के स्ट्राइक रेट से 2032 रन बनाए हैं।

4/11

दिनेश कार्तिक

डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में दिनेश कार्तिक का नाम भी शामिल है। कार्तिक ने 173.41 की स्ट्राइक रेट से 1904 रन बनाए हैं।

5/11

एबी डिविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने आईपीएल में खेलते हुए डेथ ओवर्स में 1868 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 222.91 का रहा है।

6/11

रविंद्र जडेजा

डेथ ओवर्स में रन कूटने वालों की लिस्ट में रविंद्र जडेजा का भी नाम है। जड्डू ने 150.92 के स्ट्राइक रेट से 1802 रन बनाए हैं।

7/11

रोहित शर्मा

वैसे तो रोहित शर्मा ओपनिंग बल्लेबाज हैं। लेकिन कई बार उन्होंने अंतिम ओवरों तक बल्लेबाजी करते हुए रनों की बारिश की है। रोहित के नाम पर 1520 रन हैं, जबकि स्ट्राइक रेट 181.38 है।

8/11

विराट कोहली

विराट कोहली को चेज मास्टर के रूप में जाना जाता है। इस बात की गवाही आईपीएल के आखिरी ओवर में उनके बनाए रन इस बात की तस्दीक करते हैं। उन्होंने 186.51 के स्ट्राइक रेट से 1507 रन बनाए हैं।

9/11

आंद्रे रसेल

आंद्रे रसेल का बल्ला भी आईपीएल के डेथ ओवर्स में कहर बनकर टूटता है। रसेल के नाम 1412 रन हैं, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 195.57 है।

10/11

हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस के कप्तान भी एक अच्छे फिनिशर हैं। हार्दिक पांड्या ने डेथ ओवर्स में 1381 रन कूटे हैं। जबकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 171.13 का रहा है।

11/11

डेविड मिलर

दक्षिण अफ्रीका के इस धाकड़ बल्लेबाज की तूती आईपीएल में भी खूब बोलती है। मिलर ने आईपीएल के डेथ ओवर्स में 171.18 के स्ट्राइक रेट से 1378 रन बनाए हैं।