बीकानेर दौरे पर CM भजनलाल शर्मा, कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए आए काफिले के आगे!
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के दौरान शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला रानी बाजार पुलिया से होते हुए सूरज टॉकीज की ओर बढ़ा, कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आए।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर दौरे के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला रानी बाजार पुलिया से होते हुए सूरज टॉकीज की ओर बढ़ा, कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आए। हाथों में तख्तियां लिए इन प्रदर्शनकारियों ने ‘नहीं सहेगा हिंदुस्तान तिरंगे और सेना का अपमान’ जैसे नारे लगाए और भाजपा नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य पर तिरंगे के अपमान का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश के कुछ मंत्रियों द्वारा सेना के खिलाफ कथित विवादित बयान दिए जाने की घटनाओं का उल्लेख करते हुए भाजपा की मंशा पर सवाल खड़े किए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने इन नेताओं के फोटो लगी तख्तियां भी लहराईं और मुख्यमंत्री से सार्वजनिक रूप से जवाब मांगने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग, आनंद जोशी, श्रीकृष्ण गोदारा और अभिमन्यु ने किया। इनके साथ कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री के काफिले के सामने खड़े होकर नारेबाजी करते रहे और भाजपा से इन नेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते रहे।
बिशनाराम सियाग ने कहा कि देश की आन-बान-शान तिरंगा और भारतीय सेना का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा की गई इस तरह की हरकतें राष्ट्रहित के खिलाफ हैं और इससे देशवासियों की भावनाएं आहत हुई हैं। श्रीकृष्ण गोदारा ने कहा कि कांग्रेस हर मंच पर इस मुद्दे को उठाएगी और भाजपा को जनता के सामने बेनकाब किया जाएगा।
आनंद जोशी ने चेतावनी दी कि अगर भाजपा ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की तो कांग्रेस प्रदेशभर में आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रतीकों और सेना का सम्मान हर भारतीय का दायित्व है,
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।