बेगूसराय की जिला कोर्ट ने भोजपुरी अदाकारा अक्षरा सिंह और उनके पिता के खिलाफ समन जारी किया है। मामला अक्टूबर 2023 का है, जब समस्तीपुर में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में परफॉर्मेंस को लेकर विवाद हुआ था।
बताया जा रहा है कि इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में एक्ट्रेस जब मंच पर मौजूद थीं तब कुछ लोगों ने उन्हें अश्लील इशारे किए जिसपर एक्ट्रेस भड़क गईं। नाराज एक्ट्रेस ने यह तक कहा दिया कि हिम्मत है तो सामने आकर बोलो, पीछे से तो कुत्ते भौंकते हैं।
चहेती एक्ट्रेस अक्षरा का डांस करीब से देखने के लिए भीड़ इतनी बेकाबू हुई कि पुलिस को लाठी चलाना पड़ा। भीड़ ने बड़ी संख्या में कुर्सियां तोड़ दी। कार्यक्रम में भोजपुरी जगत के कई कलाकारों को बुलाया गया था।
रणवीर सेना के प्रमुख रहे बरमेश्वर मुखिया के पोते कुंदन सिंह को पटना पुलिस ने बुधवार को भोजपुर जिले से गिरफ्तार किया। उस पर शराब पीने का आरोप है। हालांकि, पुलिस ने उसे एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से रंगदारी मांगने के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था।
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को फोन पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने भोजपुर जिले से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसे पटना लाकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि एक्ट्रेस से रंगदारी नहीं मांगी गई थी।
भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से 50 लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में अक्षरा ने बताया कि 11 नवंबर की देर रात दो अलग -अलग नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने दो दिन में पचास लाख रूपये देने की मांग करने लगा। रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी।
आजमगढ़ महोत्सव में रविवार की शाम भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के स्टेज पर चढ़ते ही बवाल हो गया। अक्षरा सिंह की एक झलक देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। धक्कामुक्की से शुरू हुआ हंगामा जूता-चप्पल चलने पर आ गया।
सिविल कोर्ट के वकील अजिताभ सिंह ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, ‘साल 2018 में एक केस हुआ था। अमर शहीद किशोर कुमार के नाम पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें अक्षरा सिंह ने अपना वीडियो मैसज जारी कर कहा था कि मैं खगड़िया आ रही हूं और आप भी लोग भी आएं।’
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की फिल्म 'ऐसा पति मुझे दे भगवान' के ट्रेलर के रिलीज का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में आज फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है।
'बिग बॉस' के घर में अपना जलवा बिखेरने वाली अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है।