गाजियाबाद के शास्त्री नगर में दशहरा पर शस्त्र पूजन के दौरान महिला पार्षद को गोली लगने के मामले में पुलिस द्वारा उनके ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला पार्षद की हालत अब खतरे से बाहर है।
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी शनिवार शाम लाल किला के परेड ग्राउंड में दशहरा कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री धार्मिक लीला समिति के आयोजकों ने दशहरा कार्यक्रम में राष्ट्रपति को त्रिशूल और प्रधानमंत्री को गदा भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत किया।
राज ठाकरे ने कहा, ‘सड़कें और फ्लाईओवर का निर्माण करना वास्तविक प्रगति नहीं है। मोबाइल फोन और गैजेट्स होने से विकास नहीं हो जाता है। सच्ची प्रगति तो सामूहिक तौर पर समाज के उत्थान से होगी।’
Dussehra Wishes, Images, Photos : आज दशहरा मनाया जा रहा है। इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। इसे पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इस शुभ अवसर पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
Vijayadashmi ki Shubhkamnayen 2024: विजयादशमी का पर्व असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक है। इस साल विजयादशमी या दशहरा 12 अक्टूबर 2024, शनिवार को है। इस खास दिन की अपनों को भेजें इन चुनिंदा मैसेज से हार्दिक शुभकामनाएं-
हर वर्ष देश भर में आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इसे विजयादशमी के नाम से भी जानते हैं। इस साल दशहरा 12 अक्टूबर, शनिवार को है। दशहरा का दिन हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ होता है। आइए जानते हैं, इस दिन के सभी शुभ मुहूर्त-
Happy Dussehra Wishes : दशहरा का त्योहार मनुष्य को अपने अंदर की बुराइयों को त्याग कर अच्छाइयों को अपनाने की प्रेरणा देता है। दशहरे के शुभ अवसर पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
कानपुर के शिवाला में रावण का मंदिर है। यहां पर दशहरा के दिन सुबह से भक्त रावण की पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। यहां पूजा केवल दशहरे के दिन ही हाेती है। रावण के इस मंदिर में दशहरा के दिन रावण की विशेष पूजा- अर्चना की जाती है।
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व विजयदशमी यानी दशहरा 12 अक्तूबर को है। नवरात्रि के नौ दिन पूरे होने के बाद दशमी तिथि पर यह पावन पर्व मनाया जाता है। इसी पावन दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने लंकाधिपति रावण का वध किया था। भारत में कई जगह पर रावण के मंदिर हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानते हैं। इस पर्व को असत्य पर सत्य की जीत के रूप में मनाया जाता है।