राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी उसकी पत्नी सोनम को मेघालय पुलिस शिलांग ले जा रही है। गाजीपुर से पटना के रास्ते में रात भर न उसने कुछ खाया और ना ही कुछ बोला। वह बस चुपचाप पूरे सफर में जागती रही। उसने नींद नहीं निकाली।
सारण (छपरा) जिले के अमनौर में शुक्रवार देर रात अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक को घर वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका के घर वालों पर हमला कर दिया और पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी को गांव वालों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
भागलपुर जिले के रंगरा में कॉलेज छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी प्रिंस कुमार को गिरफ्तार किया है। उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड किसी और लड़के से बातें करने लगी थी। उसने शादी से इनकार कर दिया। इसलिए उसे मौत के घाट उतार दिया।
बिहार के सोनपुर में अपनी पत्नी से मिलने ससुराल पहुंचे पति की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पत्नी का मायके में अफेयर चल रहा था, उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला।
दरभंगा जिले के सिमरी में रात को गर्लफ्रेंड की शादी में आया उसका प्रेमी अगले दिन सुबह अपने घर में मरा हुआ मिला। मृतक के परिजन ने दुल्हन के भाई और पिता पर हत्या का आरोप लगाया है।
भभुआ में जेडीयू नेता के पेट्रोल पंप पर मंगलवार सुबह एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मर्डर करने के बाद आरोपी बंदूक लेकर सीधा थाने पहुंच गया।
सीतामढ़ी जिले में अपने बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास को मारकर फेंक दिया। बहू का उसके पति के दोस्त के साथ ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों को उसकी सास ने संबंध बनाते हुए पकड़ लिया था।
चांद ने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा दिया और कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। एक दिन निकाह के बहाने बुलाकर मर्डर की साजिश रच दी।
एसपी रौशन कुमार ने बताया कि 32 वर्षीय मृतक अभिनंदन पासवान की हत्या की साजिश प्रेम प्रसंग में मृतक की पत्नी रविता कुमारी और छोटे भाई अभिमन्यु पासवान ने मिलकर कर रची थी। दोनों के बीच दो सालों से अफेयर था।
मुजफ्फरपुर जिले में बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने बेटी की हत्या कर उसके टुकड़े किए, और फिर भट्ठी में जला दिए। इस हत्याकांड में चार अन्य लोग भी शामिल थे। बीती 30 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।