चाकू मारने का आरोपी किशोर धराया
Balia News - बलिया के रामपुर उदयभान निवासी विक्की को चाकू मारने के आरोपी किशोर को पुलिस ने माल्देपुर घाट से गिरफ्तार किया। विक्की पर आरोप है कि उसने रिश्तेदारी में जाते समय अन्य युवकों के साथ मिलकर फेफना थाना...
Newswrap हिन्दुस्तान, बलियाFri, 13 June 2025 01:02 AM

बलिया। शहर के रामपुर उदयभान निवासी विक्की को चाकू मारने के आरोपी किशोर को पुलिस ने गुरुवार को माल्देपुर घाट से पकड़ लिया। बताया जाता है कि रिश्तेदारी में गये विक्की को आरोपी ने अन्य युवकों के साथ मिलकर फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली के सेमरा घाट पर टोंस नदी में नहाते समय चाकू मारकर घायल कर दिया था। घायल के पिता अंगद यादव की तहरीर पर केस दर्ज कर फेफना पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।