सारण जिले के दिघवारा में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। दो गुटों में हुई झड़प के बाद गांव में तनाव की स्थिति है।
छपरा के दाउदपुर मांझी में देर रात अपने भाई के साथ बाइक पर घर जा रहे एक ऑर्केस्ट्रा संचालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
हत्या के आरोप में पुलिस ने प्रियंका कुमारी, पिता ललन राय और मां सरस्वती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि पड़ोस के ललन राय के घर से अक्सर झगड़ा रहता था। उनलोगों का आरोप था आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने में मेरे परिवार का ही हाथ है, जबकि यह बिल्कुल गलत है।
सारण जिले के नगरा में एक शिक्षिका के बेटे की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले अपराधियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
सारण (छपरा) जिले के मशरक में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। फिर उसके शव को नदी किनारे जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
सारण (छपरा) जिले के अमनौर में गुरुवार देर रात एक युवक की उसके घर की छत पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक का कुछ लोगों से एक महीने पहले विवाद हुआ था। परिजन इसी रंजिश में हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
छपरा के गड़खा में शुक्रवार देर रात घर लौट रहे एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक मुनटुन यादव एक भोजपुरी सिंगर था। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
बिहार के सारण जिले के छपरा के एक गांव में उस समय सनसनी मच गयी जब पुलिस एक युवती का अधजला शव चिता से उठाकर ले गई। डेड बॉडी को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामला भेल्दी थाना के तकेया गांव का है।
छपरा के नवलपुर में लड़की को बार-बार परेशान करने के आरोप में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
छपरा के पानापुर के एक गांव में रात के समय सामान देने से मना करने पर ग्राहकों ने एक महिला दुकानदार की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। साथ ही उसके बेटे को रॉड से वार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।